[ad_1]
हाइलाइट्स
सर्दियों के मौसम में बालों का झड़ना काफी आम समस्या होती है.
हेयर फॉल के पीछे डैंड्रफ से लेकर पोषण की कमी तक कई कारण हैं.
डेली रूटीन में परिवर्तन करके बालों का झड़ना कम किया जा सकता है.
Hair Fall In Winter: ठंड का मौसम शुरू होने के साथ हमारे शरीर में भी बहुत से बदलाव होने लगते हैं. जैसे स्किन में नमी कम होने के चलते स्किन ड्राई होने लगती है या खुजली हो जाती है. वैसे ही बालों में डैंड्रफ से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है. कोई भी महिला हो या पुरुष सुंदर काले मजबूत बाल हर किसी की चाहत होती है. इसके लिए लोग बाजार से तरह-तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, जो कई बार फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचाने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है हेयर फॉल की समस्या के कारण का पता लगाना. आमतौर पर 50 से 100 हेयर स्ट्रैंडस का टूटना नॉर्मल माना जाता है लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल गिरते हैं तो उसे सही देखरेख की जरूरत है.
सर्दियों में बाल झडने के कारण:
-बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. हेल्थ लाइन के अनुसार, बालों के झड़ने की मुख्य वजहों में से एक है तनाव. स्ट्रेस चाहे मेंटली हो या फिजकली दोनों ही रूप में बालों को नुकसान पहुंचाता है. इसके अलावा अन्य कारण हैं, हॉर्मोनल चेंजेस (प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, मेनोपोस, थायरॉइड), बालों में तरह-तरह के हेयर स्टाइल, रेडिएशन ट्रीटमेंट, हाई पॉवर की दवाएं, स्केल्प इन्फेक्शन या डैंड्रफ, स्मोकिंग, विटामिन-बी की कमी, अलोपेसिया और संतुलित आहार की कमी.
हेयर फॉल रोकने के उपाय:
–वेब एमडी के अनुसार, बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ आसान चेंज आपको अपने रूटीन में करने होंगें. जैसे अपने आहार में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें. इसके लिए सेलमन मछली और नट्स का सेवन करें. पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और गाजर भी बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
-डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए जरूरत से ज्यादा तेल का प्रयोग बिल्कुल भी न करें. रूसी अगर बेहद बढ़ गई है तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर उचित शैंपू या दवाई शुरू करें. एंटी डैंड्रफ शैंपू को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद पानी से अच्छी तरह से धो लें.
-बाल सुखाने की जल्दी में या हेयर स्टाइलिंग के लिए ब्लो ड्रायर के प्रयोग को सीमित करें या फिर बंद कर दें। ब्लो ड्रायर के इस्तेमाल से बाल रूखे, बेजान और कमजोर होते हैं. धूप में निकलने से पहले जिस तरह तरह चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं ठीक वैसे ही बालों को भी धूप से बचाए. इसके लिए सीरम या स्प्रे का इस्तेमाल करें.
-बालों में टाइट पोनीटेल या चोटी बनाने से बचे, रात को सोने से पहले या तो बालों को खुला छोड़ दें या फिर ढीली चोटी बनाएं. इसके अलावा बालों में बहुत ज्यादा स्टाइलिंग या केमिकल ट्रीटमेंट करने से बचे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : December 16, 2022, 22:18 IST
[ad_2]
Source link