[ad_1]
सर्दियों में मर्दों को दिखना है स्टाइलिश और ट्रेंडी? ट्राई करें 5 फैशन टिप्स, लोगों की आपसे नहीं हटेगी नजर
Winter Styling Tips For Men: यूं तो सर्दियों का मौसम अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन ठंड से बचाव भी बेहद जरूरी है. इसलिए लोग ऐसे कपड़े चुनते हैं, जो उन्हें ठंड से भी बचाएं और स्टाइलिश भी बनाएं. खासकर जब बात लड़कों की होती है, क्योंकि उनके पास विंटर वियर में कुछ बहुत ज्यादा ऑप्शन नजर नहीं आते हैं. इसलिए वे पूरे विंटर सीजन में भारी-भरकम और अनकंफर्टेवल कपड़े ही पहनते हैं. इसीलिए आप फैशन का एक सिंपल सा फंडा अपना सकते हैं, “मोर लेयर्स मोर स्टाइलिश”. जी हां, सर्दियों में हाईनेक जैसे कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करके आप सुपर स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिख सकते हैं. इन कपड़ों में आ पार्टी में भी बेहद स्मार्ट और सबसे अलग नजर आएंगे. आइए जानते हैं सर्दियों में सुपर स्टाइलिश लुक के लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स-
01

हाई नेक स्वेटर यानी बंद गले वाले स्वेटर न केवल दिखने में अच्छी लगते हैं, बल्कि आपको गर्दन तक गरम भी रखता है. हाई नेक स्वेटर वजन में भी बहुत हल्का होता है. इसकी बड़ी खासियत यही कि इसे आप ऐसे ही पहनें या ओवरकोट के साथ भी कैरी कर सकते हैं. साथ ही आप इसे कैजुअल और प्रोफेशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकते हैं. इन आसान तरीकों से आप खुद को बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी बना सकते हैं. (Image- Canva)
02

सर्दियों के मौसम में पुरुषों के लिए जॉगर्स, स्वेटशर्ट और हुड्डी जैसे क्लोथिंग ऑप्शंस काफी बड़ी वैरायटी में उपलब्ध है जो सिंपल, ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देते हैं. आप विंटर जॉगर्स और स्वेटशर्ट को डेली वियर में स्टाइल कर सकते हैं. ये ऑप्शंस पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ-साथ दिखने में बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल लगते हैं. (Image- Canva)
03

बैगी कपड़े वापस से फैशन में आए थे, जो अभी तक ट्रेंड में और पहले से ज्यादा चलन में हैं. अगर आपने अभी तक बड़े साइज के कपड़े नहीं पहनें हैं तो उन्हें इस सर्दी के मौसम में जरूर ट्राई करें. इससे आप ठंड में गरम महसूस तो करेंगे ही साथ ही स्मार्ट भी दिखेंगे. इसके लिए आप एक ओवरसाइज्ड जैकेट या ऊनी ओवरकोट पहनें. आप इन्हें पर्सनल या कैजुअल गेटअप के लिए पहन सकते हैं. (Image- Canva)
04

सर्दी के मौसम में ट्रेडिशनल लुक के लिए स्टाइलिश शॉल भी आपके बेहतर ऑप्शन है. हालांकि, कई लोगों इस शॉल को कैरी करना बोरिंग समझते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. इसको आप कंधे पर एक तरफ से शॉल लपेटें और इसे आधा लटका रहने दें. ये तरीका आपके स्टाइल को चार चांद लगा देगा. (Image- Canva)
05

सर्दी में स्कार्फ और कैप भी पुरुषों को स्टाइलिश बनाते हैं. ये दोनों ही चीजें आपको ठंड से सबसे ज्यादा बचाती हैं. इसलिए, यदि आप सर्दी में पहनने के लिए कैप खरीद रहे हैं तो स्कार्फ और कैप को स्टाइल और मनपसंद रंग में खरीद सकते हैं. इसके अलावा स्कार्फ खरीदते समय ध्यान रखें कि इसकी स्टाइल, प्रिंट और रंग आपकी व्यक्तिगत स्टाइल से मेल खाते हों. (Image- Canva)
अगली गैलरी
[ad_2]
Source link