[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Weight Gain In Winters: सर्दियों के मौसम में लोगों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनका वजन लगातार बढ़ रहा है। हालांकि बढ़ते वजन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म का धीमा पड़ता होता है। ठंड में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं और इस सवाल का जवाब और उपाय खोज रहे हैं तो ये खबर आपकी मुश्किल को आसान बना सकती है।
सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है वजन-
सर्दियों में व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय क्रिया काफी स्लो हो जाती है। लेकिन इस मौसम में व्यक्ति शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए कैलोरी का अधिक सेवन करता है। लंबे समय तक अधिक कैलोरी वाला भोजन करने से व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
सर्दियों में वेट लॉस के लिए करें ये उपाय-
खूब पानी पिएं-
व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट उसे दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर आप ठंड की वजह से पानी पीने से बच रहे हैं तो पानी को गुनगुना करके पिएं।
गर्म चीजें खाएं-
गर्म पानी पीने के अलावा,व्यक्ति खुद को गर्म रखने के लिए कांजी,हल्दी वाला दूध,कश्मीरी कहवा,सूप,शोरबा,हर्बल चाय जैसे ड्रिंक्स का सेवन कर सकता है। ये सभी चीजें वेट लॉस में मदद करने के साथ शरीर को भीतर से गर्म बनाए रखने में भी मदद करेंगी।
वर्कआउट करें-
कई बार लोग ठंड की वजह से एक्सरसाइज करने में आलस करने लगते हैं। लेकिन पूजा कहती हैं कि अगर आप जिम जाकर एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही एरोबिक्स,ज़ुम्बा जैसी इनडोर एक्टिविटीज को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
अच्छा खाएं-
सर्दियों के मौसम में हलवा, लड्डू जैसी चीजें खूब खाई जाती हैं। लेकिन वेट को कंट्रोल रखने के लिए आपको इस मौसम में मिलने वाली हरी सब्जियों पर भी ध्यान देना चाहिए। हरी सब्जियां आपकी बॉडी को डिटॉक्स करके वेट को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। ऐसा नहीं है कि आप लड्डू या हलवा नहीं खा सकते हैं। बस आपको उसकी मात्रा का ध्यान रखना है।
सर्दियों की धूप को ना करें मिस-
अगर आप वेट लॉस चाहते हैं तो सर्दियों की धूप जरूर सेंके। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन डी की कमी शरीर में मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती है। जिससे वेट लॉस जर्नी में मुश्किल आ सकती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में कुछ समय के लिए ही सही लेकिन धूप जरूर सेंके।
[ad_2]
Source link