Home Life Style सर्दियों में स्विट्जरलैंड जैसी दिखती हैं हिमाचल की ये जगहें, नेचर लवर्स को खूब आती हैं पसंद

सर्दियों में स्विट्जरलैंड जैसी दिखती हैं हिमाचल की ये जगहें, नेचर लवर्स को खूब आती हैं पसंद

0
सर्दियों में स्विट्जरलैंड जैसी दिखती हैं हिमाचल की ये जगहें, नेचर लवर्स को खूब आती हैं पसंद

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। देवदार के जंगल, बर्फ से ढके पहाड़ और बहती नदी की आवाज आपके ट्रिप को यादगार बना सकती है। अगर आप भी नेचर लवर हैं तो यहां आकर एक बार इस नजारे को महसूस करें। आज हम आपको हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने के बाद आपको स्विट्जरलैंड की याद आ जाएगी। 

 

स्पीति वैली 

स्पीति वैली में आपको लद्दाख जैसा अहसास होगा। चारों तरफ बर्फीले पहाड़ और दूर तक फैला आसमान पर्यटकों के लिए किसी सपने जैसा लगता है। ठंड के मौसम में यहां जमकर बर्फबारी होती है। इसलिए यह जगह सर्दियों में कई दिनों के लिए बंद रहती है। आप मार्च के महीने में इस जगह पर जा सकते हैं। 

 

बिलिंग वैली

 

अगर आप नेचर लवर हैं और शांति चाहते हैं तो यहां आकर कुछ समय बिताएं। सर्दियों में आप यहां बर्फबारी के साथ-साथ एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।


शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। देवदार के पेड और बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देख मन खुश हो जाएगा। यहां हर साल ट्यूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है। इस जगह पर मॉल रोड, टॉय ट्रेन का लुत्फ उठाना ना भूलें। 


मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। बर्फबारी के साथ-साथ हरे-भरे खेत, पहाड़ी नदी और फूलों के बाग भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। यहां के खूबसूरत मंदिरों के दर्शन जरूर करें। सौलांग वैली पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

शिमला-मनाली नहीं, इस बार मध्य प्रदेश के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों पर घूमने का बनाएं प्लान

[ad_2]

Source link