Home National सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर, फार्म हाउस में संदिग्धों ने की घुसने की कोशिश, 2 अरेस्ट

सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर, फार्म हाउस में संदिग्धों ने की घुसने की कोशिश, 2 अरेस्ट

0


Image Source : X
सलमान खान

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर संदिग्धों ने घुसने की कोशिश है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों के पास से फर्जी आईडी भी बरामद हुई हैं और वह खुद को सलमान खान का फैन बता रहे हैं।

कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ तो नहीं! 

यहां इस एंगल पर भी जांच की जा सकती है कि पकड़े गए लोगों का कोई संबंध किसी गिरोह से तो नहीं है। क्योंकि कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान को मारने की धमकी दी जा चुकी है। 

क्या है पूरा मामला?

पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस पर 2 लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। दोनों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका और पकड़ा है। उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया, जहां दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध थीं लेकिन दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया था। दोनों के पास से फर्जी ID कार्ड भी मिला।

लॉरेंस बिश्नोई पर है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप 

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगेस्टर पर लगा है। लॉरेंस ने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। एक निजी चैनल को जेल के अंदर से दिए इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि उसकी जिंदगी का मकसद सलमान खान को जान से मारना है। 

ये भी पढ़ें: 

Ambulance को हिंदी में क्या कहते हैं? कभी आपके दिमाग में आई ये बात! 

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को क्यों मनाते हैं? ये है इसके पीछे की कहानी

Latest India News





Source link