Home Life Style ससुराल की पहली रसोई में बनाएं रवा केसरी, खाकर सब हो जाएंगे दीवाने

ससुराल की पहली रसोई में बनाएं रवा केसरी, खाकर सब हो जाएंगे दीवाने

0


ऐप पर पढ़ें

रवा केसरी एक ऐसी डिश है जो अधिकतर रेस्तरां के मेन्यू में आपको मिल जाएगी। खासकर ये डिश साउड इंडियन मेन्यू में होती है। इसका डिश का स्वाद लाजवाब होता है। साथ ही दिखने में ये शानदार लगती है, ऐसे में इसे देखते ही आपका भी खाने का मन करने लगेगा। अगर हाल ही में आपकी शादी हुई है या फिर जल्द होने वाली है तो अपने ससुराल वालों को इम्प्रेस करने के लिए आप ये डिश बना सकते हैं। जानिए रवा केसरी की आसान रेसिपी-

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने पहली रसोई रिवाज में बनाया हलवा, जल्द होने वाली है शादी तो सीखें ये Recipe

 

रवा केसरी बनाने के लिए आपको चाहिए 

रवा

घी

मेवा (काजू, पिस्ता, बादाम, किश्मिश)

शक्कर

केसर 

फूड कलर (ऑरेंज)

इलायची पाउडर 

कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले काजू, पिस्ता औऱ बादाम को घी में तल लें। इसे निकालने के बाद इसी घी में किशमिश भी तल लें। अब सेम कढ़ाई में दोबारा घी डालें और रवा को रोस्ट कर लें अच्छे से रोस्ट हो जाने के बाद, एक कढ़ाई में पानी गर्म करें और फिर इसमें फूड कलर और घी मिलाएं। जब इस पानी में उबाल आ जाए तो इसमें भूना हुआ रवा डाल दें। इसे मीडियम आंच पर अच्छे से चलाते हुए पकाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि इसमें घुटले ना हों। जब ये सूख जाए तो इसमें शक्कर मिलाएं और थोड़ी दे र पकने दें। जब तक केर को पानी में मिला कर रख दें। अब रवा केसरी में घी औक तेसर का पानी डालें। अच्छे से मिक्स करने के बाद इलायची पाउडर और मेवा डालें। अंत में एक चम्मच घी। रवा केसरी तैयार है। कुछ बारीक कटे मेवा से गार्निश करें और फिर सर्व करें।

ऐश्वर्या शर्मा ने पहली रसोई में बनाई नील भट्ट की फेवरेट डिश, ये है गुजराती कंसार की Recipe



Source link