Home National ससुराल जाते समय खून से लथपथ हुई दुल्हन, देवरानी भी हुई शिकार, पत्नी और भाभी को देख दूल्हे की हालत खराब – sasural jate samay khoon se lathpat hui dulhan devrani bhi hui shikar patni aur bhabhi ko dekh dulhe ki halat kharab, उत्तर प्रदेश न्यूज

ससुराल जाते समय खून से लथपथ हुई दुल्हन, देवरानी भी हुई शिकार, पत्नी और भाभी को देख दूल्हे की हालत खराब – sasural jate samay khoon se lathpat hui dulhan devrani bhi hui shikar patni aur bhabhi ko dekh dulhe ki halat kharab, उत्तर प्रदेश न्यूज

0
ससुराल जाते समय खून से लथपथ हुई दुल्हन, देवरानी भी हुई शिकार, पत्नी और भाभी को देख दूल्हे की हालत खराब  – sasural jate samay khoon se lathpat hui dulhan devrani bhi hui shikar patni aur bhabhi ko dekh dulhe ki halat kharab, उत्तर प्रदेश न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपी के हाथरस जिले में रविवार को हुई शादी के अगले दिन दुल्हन के साथ एक घटना घट गई। जिस समय ये वाकया हुआ उस दौरान दूल्हा भी उसी के साथ था। इस घटना की शिकार दुल्हन की देवरानी भी हुई। दुल्हन के साथ घटी इस घटना की जानकारी होने पर लड़का और लड़की के पक्ष के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे। अराफदपुर-फर्रुखाबाद के रहने वाले शिवम का हाथरस की तनुज के साथ तीन दिसंबर की रात को शादी हुई थी। सोमवार को विदाई समारोह चल रहा था। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार से अपने घर फर्रुखाबाद के लिए निकला। कार में दूल्हा-दुल्हन के अलावा अन्य लोग सवार थे। कार जैसे ही हाथरस रोड पर नगला जयलाल के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई।

ड्राइवर की आंख खुली तो उसके सामने अचानक से एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार हाईवे किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद कार के अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। कार के अंदर बैठी दुल्हन और उसकी देवरानी बुरी तरह से घायल हो गईं। हादसे को देखते हुए लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

कार हादसे में दुल्हन और उसकी देवरानी को ज्यादा चोटें आई हैं। दुल्हन की नाक से नाक से लगातार खून बह रहा था जो बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा था। नई-नवेली दुल्हन को इस हालत में देखकर दूल्हे की हालत खराब हो गई। वहीं दुल्हन की देवरानी के सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो सभी अस्पताल पहुंच गए और सभी का हालचाल जाना। 

[ad_2]

Source link