ऐप पर पढ़ें
पिछले दिनों यूपी के कई शहरों में शादी से पहले दूल्हे के अचानक से गायब हो जाने की खबर से घर वाले ही नहीं लड़की पक्ष के लोगों को भी हैरत में डाल दिया था। हालांकि कुछ जगहों पर शादी के बाद दूल्हा वापस भी आ गया है। इसी तरह का एक मामला यूपी के हरदोई से सामने आया है। यहां दूल्हे की शादी हो चुकी है। शादी के तीन दिन बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि दुल्हन ही नहीं लड़के वालों के घर वाले भी परेशान हो गए। शादी के बाद ही दुल्हन अचानक से कहीं चला गया है। घर वाले उसकी तलाश में जुटे हैं हालांकि उसका कहीं कुछपता नहीं चल पाया।
17 फरवरी को सांडी थानाक्षेत्र में भगहर गांव का सूरज पिहानी थानाक्षेत्र के मंसूरनगर गांव की युवती को ब्याहने आया था। सभी रस्मे सकुशल होने के बाद सूरज 18 फरवरी को अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया। 19 फरवरी की सुबह वह कहीं चला गया। पहले लोग समझे कि कहीं गया होगा या जाएगा पर जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। तब किसी को कोई अंदेशा नहीं था कि अगले दिन वह कहां चला जाएगा।
इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो हड़कम्प मच गया। उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक की तलाश किए जाने की मांग की है। एएसपी दुर्गेश सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवक को तलाशा जा रहा है।
मोबाइल घर पर मिला
युवक घर से बाहर जाते समय अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया। परिजनों के अनुसार, मोबाइल और पैसा घर पर ही रखे मिले। सूरज कहां चला गया, क्या हुआ, कहां होगा जैसे सवाल लोगों की जुबान पर थे।