[ad_1]
Apple अपनी नई iPhone 15 Series अगले महीने लॉन्च कर सकती है लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने अपने फैन्स को एक शानदार तोहफा दे दिया है। दरअसल, Apple ने iPhone 14 की कीमत में कटौती कर दी है, जिससे अब यह धांसू फोन कई लोगों के बजट में आ गया है। एक पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 14 मॉडल 17 हजार रुपये तक कम कीमत में मिल रहा है। अगर आप भी आईफोन खरीदने के लिए किसी बड़े ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में सबकुछ…
iPhone 14 की कीमत में भारी कटौती
दरअसल, iPhone 15 के संभावित लॉन्च से पहले iPhone 14 फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 67,999 रुपये में मिल रहा है बिक रहा है। इसकी एमआरपी 79,900 रुपये है यानी फोन अपनी मौजूदा एमआरपी से 11,901 रुपये कम में मिल रहा है। हालांकि, ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ कीमत को 4,000 रुपये तक और कम कर सकते हैं, जिससे फोन की कीमत 63,999 रुपये रह जाएगी, जो एमआरपी से पूरे 15,901 रुपये कम है।
सबसे ज्यादा 17 हजार की छूट इस मॉडल पर
फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 128GB (प्रोडक्ट रेड) मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन 12,901 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहा है। 4000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 62,999 रुपये रह जाएगी, जो एमआरपी से 16,901 रुपये कम है।
इतना ही नहीं, फोन की कीमत को और कम करने के लिए आप एक्सचेंज बोनस का भी लाभ ले सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट फोन पर 61,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। लेकिन एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।
ग्राहकों को मौज: 30 दिन तक FREE में चलाएं जियो का Broadband, कंपनी लाई ऑफर
इन मॉडल पर भी बड़ा डिस्काउंट
यही ऑफर iPhone 14 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर लागू है, जो वर्तमान में 77,999 रुपये (एमआरपी 89,900 रुपये) में बिक रहा है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 97,999 रुपये (एमआरपी 1,09,900 रुपये) में बिक रहा है।
10 हजार से कम में लें 12GB रैम वाला 5G OnePlus फोन, 39 हजार है कीमत; मिलेगी 12GB रैम, 50MP कैमरा
iPhone 14 5G में क्या खास
दिखने में iPhone 14 हूबहू iPhone 13 जैसा ही है। हालांकि, कंपनी ने नए आईफोन मॉडल को पहले से बेहतर कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस अपग्रेड के साथ लॉन्च किया है। iPhone 14 5G को सपोर्ट करता है और इसमें 6.1-इंच OLED डिस्प्ले है। फोन में नीचे की तरफ एक चार्जिंग के लिए लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट ही है। iPhone 14 में सेल्फी कैमरा और फेस आईडी रखने के लिए नॉच बरकरार रखा गया है, हालांकि नॉच काफी पतला है। दूसरी ओर, iPhone 14 Pro मॉडल में एक डायनामिक आईलैंड नॉच है जो नोटिफिकेशन के आधार पर अपना साइज एडजस्ट कर सकता है। iPhone 14 में पीछे की तरफ दो 12-मेगापिक्सेल कैमरे (वाइड + अल्ट्रा-वाइड) शामिल हैं। अन्य खास फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, iOS 17 (अपडेट के लिए एलिजिबल), एयरड्रॉप और अन्य ऐप्पल प्रोडक्ट्स के साथ कम्पैटिबिलिटी शामिल हैं।
[ad_2]
Source link