Home Tech & Gadget सस्ते दाम में खरीदें ऐपल का दमदार लैपटॉप, मिल रहा 27 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

सस्ते दाम में खरीदें ऐपल का दमदार लैपटॉप, मिल रहा 27 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

0
सस्ते दाम में खरीदें ऐपल का दमदार लैपटॉप, मिल रहा 27 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

ऐपल का मैकबुक Air M1 दुनिया के सबसे अच्छे परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप में गिना जाता है। अगर आप भी मैकबुक Air M1 को सस्ते कीमत पर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐपल अभी मैकबुक Air M1 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर में 17,300 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा ऐपल आपको HDFC के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर 10,000 रुपये का इन्सटेंट डिस्काउंट दे रहा है। 

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास एक्सचेंज करने के समय पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप होने चाहिए। यह एक्सचेंज ऑफर लैपटॉप और डेस्कटॉप के सेलेक्ट मॉडल पर ही लागू है। वहीं आपका एक्सचेंज डिस्काउंट आपके डिवाइस के मॉडल पर डिपेंड करता है। अगर दोनों ऑफर को मिला कर बात करें तो आपको कुल 27,300 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 

M–सीरीज चिपसेट से लैस पहला लैपटॉप

मैकबुक Air M1 एक ऐसा एंट्री लेवल मैकबुक है जिसमें एपल का अपना पहला M सीरीज चिपसेट है। लैपटॉप को साल 2020 में M1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। लैपटॉप में 13.3-इंच का रेटिना डिस्प्ले है जो 2560 x 1600 रिजॉल्यूसन से लैस है। अगर हम इसे M2 वर्जन से तुलना करें तो हम पाएंगे कि इसमें नॉच डिस्प्ले और न्यू डिजाइन लेंग्वेज मिसिंग है।

MacBook Air M2 पर भी बंपर छूट 

वहीं दूसरी ओर आप 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले मैकबुक Air M2 की कीमत अभी 1,13,990 रुपये है। इस मैकबुक पर भी आपको HDFC के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये का इन्सटेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस मैकबुक पर भी आपको 17,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कि आप इस मैकबुक को 86,690 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।

(फोटो क्रेडिट-techradar.com)

[ad_2]

Source link