[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Motorola के दो नए स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Moto G24 Power और Moto G34 की। कहा जा रहा है कि ये फोन जल्द ही बाजार में डेब्यू कर सकते हैं क्योंकि लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के कुछ कथित रेंडर ऑनलाइन सामने आ गए हैं जो उनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की झलक दिखाते हैं। लीक रेंडर में देखा जा सकता है कि अपकमिंग फोन दिखने में कैसे होंगे। रेंडर अपकमिंग स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सेल डुअल रियर कैमरा यूनिट दिखाते हैं। ऐसा लगता है कि इनमें कर्व्ड किनारे और 3.5 मिमी ऑडियो जैक भी है। मोटो जी24 पावर और मोटो G34 कब लॉन्च होंगे फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, इनके मोटो जी23 और मोटो जी32 के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद है।
इन कलर्स में लॉन्च होंगे फोन
मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट में Moto G24 Power और Moto G34 के कथित रेंडर और स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं। रेंडरर्स में मोटो जी24 पावर को सिल्वर और डार्क ब्लू कलर में दिखाया गया है, जबकि मोटो G34 को डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर में दिखाया गया है। दोनों मॉडलों में कर्व्ड किनारों के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन और पीछे की तरफ ग्लोसी फिनिश देखी जा सकती है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के लेफ्ट साइड दिखाई दे रहे हैं जबकि सिम कार्ड ट्रे राइट साइड दिखाई दे रही है।
Apple का सबसे बड़ा न्यू-ईयर गिफ्ट: iPhone से लेकर Macbook तक सब हुए सस्ते
फोन ही फोन में 50MP मेन रियर कैमरा
लीक हुए रेंडर दोनों डिवाइस पर 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने का हिंट देते हैं। एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा सेटअप, फोन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में लगा है। सेकेंडरी कैमरा कितने मेगापिक्सेल का होगा फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा लगता है कि मोटो जी24 पावर में ऊपर की तरफ एक हेडफोन जैक है। मोटो G34 में, टॉप पर एक सपाट फ्रेम है और हेडफोन जैक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के साथ नीचे है। मोटोरोला का बैटविंग लोगो दो डिवाइस के पीछे लगाया गया है।
₹1499 में गोल डायल वाली रग्ड वॉच लाया देसी ब्रांड, मिलेगी 25 दिनों की बैटरी लाइफ
इतनी हो सकती है कीमत
मोटो G24 पावर के मोटो G23 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसे जनवरी में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 229.99 (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। दूसरी ओर, मोटो G34, मोटो G32 के सक्सेसर के रूप में आ सकता है, जिसे मार्च में भारत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
[ad_2]
Source link