[ad_1]
मुंबई. बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना की तरफ से दी गई है. बागेश्वर बाबा द्वारा शिर्डी के साईं बाबा के खिलाफ विवादित बयान सामने आने के बाद उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना के लोगों ने मुंबई में बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है. बागेश्वर बाबा पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है. युवा सेना के लोगों ने कहा कि बागेश्वर बाबा शिर्डी साई बाबा के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bageshwar Dham
FIRST PUBLISHED : April 04, 2023, 09:02 IST
[ad_2]
Source link