ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गोखले सिंह राम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सांसद निधि के पांच लाख रुपये से तैयार माधव हाल का रविवार को सांसद साक्षी महाराज ने उद्घाटन किया। इस दौरान कहा कि जो पहले कभी कश्मीर मांगा करते है वो आज कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह संघ चालक गुरु माधव सदाशिव गोलवलकर की जयंती है। उनकी जयंती पर उनके नाम से निर्मित माधव हाल का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा विद्या धन होता है। संघ के आदर्शों पर गांवों में पहुंचकर यह संस्कारित विद्यालय समाज को नई दिशा दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकले लोगो के हाथों में देश और राज्य की बागडोर है। संघ की शक्ति से हर घर पर तिरंगा फहरा रहा है। पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में श्री नगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया था।