Home Sports सात्विक-चिराग ने फिर मचाया धमाल, कोरिया ओपन के फाइनल में की एंट्री, चीनी जोड़ी को दी शिकस्त

सात्विक-चिराग ने फिर मचाया धमाल, कोरिया ओपन के फाइनल में की एंट्री, चीनी जोड़ी को दी शिकस्त

0
सात्विक-चिराग ने फिर मचाया धमाल, कोरिया ओपन के फाइनल में की एंट्री, चीनी जोड़ी को दी शिकस्त

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारत के स्टार बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक बार फिर धमाल मचाया है। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया ओपन 2023 के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बना ली। सात्विक और चिराग ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीन के वांग चांस और लियांग वेइकेंग को  21-15 और 24-22 से धूल चटाई। भारतीय जोड़ी का फाइनल में सामना दक्षिण कोरिया के सेउंग-जे सेओ और मिन-ह्युक कांग या इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो में से किसी एक से होगा।

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को मात दी। सात्विक और चिराग की चीनी जोड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है। भारतीय जोड़ी को इससे पहले दो मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा। दोनों जोड़ियों ने सेमीफाइनल में छोटी-छोटी रैलियां कीं और मौका मिलने पर धावा बोला। एक समय भारत और चीज की जोड़ी 3-3 और 5-5 पर थीं। 

हालांकि, भारत ने उसके बाद 7-5 की मामूली बढ़त हासिल लेकिन लियांग ने प्रहार करते रहे। भारतीय खिलाड़ी इंटरवल के समय तीन अंक की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। सात्विक और चिराग ने 17-11, 19-12 और से लीड बनाए रखी और  21-15 से पहला गेम अपने नाम किया। 

दूसरा गेम भी कुछ अलग नहीं रहा। दोनों जोड़ी शुरुआत में 2-2 और 8-8 से बराबरी पर थीं। भारतीय जोड़ी ने उसके बाद 11-8 से बढ़त बनाई। हालांकि, चीनी खिलाड़ियों ने अंत में वापसी की। एक समय दूसरा गेम 18-18, 19-19, 20-20 और  22-22 पर था। लेकिन सात्विक और चिराग 24-22 से आगे रहते हुए मैच जीत लिया। बता दें कि सात्विक और चिराग स्विस ओपन और इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। भारतीय जोड़ी ने इस साल एशियाई चैंपियंस स्वर्ण पदक हासिल किया था।

[ad_2]

Source link