Home National सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा : पीएम मोदी (लीड-1)

सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा : पीएम मोदी (लीड-1)

0
सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा : पीएम मोदी (लीड-1)

[ad_1]

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि, इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर हिंदी भाषा में पोस्ट कर कहा, मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी जी की अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। यह भारत रत्न न केवल उनके अतुलनीय योगदान का विनम्र सम्मान है, बल्कि इससे समाज में समरसता को और बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए एक्स पर अंग्रेजी भाषा में पोस्ट कर यह भी कहा, मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं।

यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर रह रहे लोगों के लिए एक चैंपियन और समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। यह पुरस्कार न केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है बल्कि हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने के उनके मिशन को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करता है।

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी कर कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की जानकारी दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर राज्य में पिछड़ों और दलितों के लिए बड़े फैसले लेने वाले बड़े नेता माने जाते हैं, उन्हें जननायक कहा जाता है और राज्य की राजनीति में आज भी उनके समर्थक सभी राजनीतिक दलों में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

[ad_2]

Source link