Home Life Style साल के अंतिम दिन 500 साल होगा कुलदीपक राजयोग का निर्माण! सूर्य की कृपा से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

साल के अंतिम दिन 500 साल होगा कुलदीपक राजयोग का निर्माण! सूर्य की कृपा से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

0
साल के अंतिम दिन 500 साल होगा कुलदीपक राजयोग का निर्माण! सूर्य की कृपा से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय अंतराल के बाद सभी ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है. जिसका प्रभाव मानव जीवन समेत सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर कर चुके हैं. अब 31 दिसंबर को मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद सभी ग्रह गोचर करते हैं. ग्रहों के गोचर को ज्योतिष गणना में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. 31 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे. देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में रहकर ही लगभग 500 वर्षों बाद कुलदीपक राजयोग का निर्माण भी कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में इसका प्रभाव तीन राशि के जातकों पर ज्यादा देखने को मिलेगा.

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को कुलदीपक राजयोग बनने से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. किस्मत का साथ मिलेगा, विदेश यात्रा का अवसर भी बनेगा, गुरु की कृपा से आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी, व्यापार में वृद्धि होगी, साल 2024 अच्छा समय व्यतीत करने के लिए होगा.

कर्क राशि: कुलदीपक राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी. आय के नए साधन बनेंगे, गुरु की कृपा से धनलक्ष्मी का वास होगा, बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा. साल 2024 की शुरुआत में किस्मत बदल सकती है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, करियर संबंधित सभी कार्यों में शुभ फल की प्राप्ति होगी, व्यापार में वृद्धि होगी, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.

Tags: Astrology, Ayodhya News, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

[ad_2]

Source link