Home Life Style सावन में कर आएं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, जानिए पहुंचने का सबसे आसान तरीका

सावन में कर आएं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, जानिए पहुंचने का सबसे आसान तरीका

0
सावन में कर आएं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, जानिए पहुंचने का सबसे आसान तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

12 ज्योतिर्लिंगों में एक काशी विश्वनाथ मंदिर भी है। ये मंदिर भारते सबसे पुराने शहर वाराणसी में गंगा किनारे बसा है। हिंदू श्रद्धालु दूर-दूर से इस स्थल पर दर्शन के लिए आते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का सबसे प्रमुख स्थल है। हालांकि, अगर आप पहली बार मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको यहां पहुंचने का तरीका जरूर जानना चाहिए। 

बाय रोड कैसे पहुंचे?

वाराणसी पहुंचने के लिए कई राज्यों से प्राइवेट बसें चलती हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए, लाहौरी टोला नामक इलाके तक पहुंचना होगा। मंदिर तक पहुंचने के लिए या तो टैक्सी या साइकिल/ऑटो रिक्शा ले सकते हैं।

ट्रेन से कैसे पहुंचे?

वाराणसी में कई रेलवे स्टेशन हैं। जबकि, वाराणसी सिटी स्टेशन मंदिर से केवल 2 किलोमीटर दूर है। वहीं वाराणसी जंक्शन लगभग 6 किलोमीटर दूर है। सभी स्टेशनअन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन के निकास द्वार से साइकिल रिक्शा और ऑटो रिक्शा आसानी से किराए पर लिए जा सकते हैं। 

हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे?

बाबतपुर में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा दिल्ली और मुंबई जैसे भारतीय महानगरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डे से इंटरकनेक्टिंग उड़ानें मिलती हैं। इसलिए, अन्य भारतीय शहरों या विदेश से आने वाले पर्यटक दिल्ली घरेलू हवाई अड्डे तक पहुंच सकते हैं और वाराणसी के लिए उड़ान भर सकते हैं। लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से काशी विश्वनाथ का मंदिर लगभग 20-25 किलोमीटर दूर है। ऐसे में मंदिर तक पहुंचने के लिए टैक्सी, कैब या सार्वजनिक परिवहन ले सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर से जुड़े हैं ये चौका देने वाले रहस्य, जानिए यहां कैसे पहुंचे

[ad_2]

Source link