[ad_1]
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सावन का महीना शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में शिव भक्त इस महीने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार के उपाय करते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं. तो कई शिवभक्त रुद्राभिषेक करते हैं. सावन के पवित्र महीने में कई व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं. धार्मिक मान्यता के मुताबिक सावन के महीने में अगर सच्चे मन से देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाए तो सभी तरह की मनोकामना जल्दी पूरी होती है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में राशि के अनुसार आप कैसे भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकते हैं. ताकि जीवन में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहे .
दरअसल अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सावन का माह चल रहा है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग नाना प्रकार के उपाय करते हैं. लेकिन अगर यह उपाय हम अपनी राशि के अनुसार करें. तो भगवान शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त हो सकती हैं. इस प्रकार अपने राशियों के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें.
राशिफल के अनुसार करें भगवान शिव के शिवलिंग पर अभिषेक
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को सावन के महीने में स्नान ध्यान करने के बाद भगवान भोलेनाथ को जटा वाला नारियल अर्पित करना चाहिए .
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव के शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना बेहद लाभदायक माना जाता है .
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए .
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव के शिवलिंग पर देसी घी और गुण में पानी डालकर अभिषेक करना चाहिए
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव के शिवलिंग पर दूध दही घी और गंगाजल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को गन्ने के रस और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए
तुला राशि: इस राशि के जातकों को सुगंधित इत्र और गन्ने के रस से भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए .
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए
धनु राशि: धनु राशि के जातकों को गाय के दूध और केसर मिलाकर भगवान शिव के शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए.
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पवित्र नदियों के जल और पंचामृत मिलाकर जलाभिषेक करना चाहिए .
नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है
.
Tags: Astrology, Ayodhya News, Religion 18, Sawan, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : July 07, 2023, 13:51 IST
[ad_2]
Source link