[ad_1]
हाइलाइट्स
सिंह राशि में बुध, सूर्य और मंगल की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा.
सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा.
सिंह संक्रांति का समय 17 अगस्त को दोपहर 01:44 बजे है.
इस साल 2023 में सिंह संक्रांति 17 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा. उस दिन सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे. सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं. 17 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करने से बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग बनेगा. सिंह राशि में बुध, सूर्य और मंगल की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा, जबकि सूर्य और बुद्ध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. सिंह संक्रांति के दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी. सूर्य के मजबूत होने से कार्य सफल होंगे. सिंह संक्रांति के दिन आप पुण्य काल में कुछ वस्तुओं का दान करके अपनी नौकरी में तरक्की पा सकते हैं.
सिंह संक्रांति 2023 पर बनेगा बुधादित्य और त्रिग्रही योग
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि सिंह संक्रांति का समय 17 अगस्त को दोपहर 01:44 बजे है. सूर्य देव 17 अगस्त से 17 सितंबर तक सिंह में रहेंगे और बुध ग्रह 1 अक्टूबर तक रहेगा. इस आधार पर बुधादित्य योग 17 सितंबर तक रहेगा. वहीं सिंह में बुध, सूर्य और मंगल की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा. लेकिन यह योग 18 अगस्त को शाम 04 बजकर 12 मिनट तक ही रहेगा क्योंकि उसके बाद मंगल ग्रह कन्या राशि में गोचर कर जाएगा.
सिंह संक्रांति 2023 का शुभ समय कब-कब है?
सिंह संक्रांति का क्षण: दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर.
पुण्य काल: सुबह 06 बजकर 44 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक.
महापुण्य काल: सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक.
सिंह संक्रांति 2023: नौकरी में तरक्की के उपाय
1. सिंह संक्रांति में पुण्य काल के दौरान स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. पानी में लाल चंदन और लाल फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए. उसके बाद किसी गरीब ब्राह्मण को सवा किलो गेहूं और सवा किलो गुड़ का दान करें. इससे सूर्य प्रबल होगा और कर्म क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. राजनीतिक लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिलेगा.
2. सिंह संक्रांति वाले दिन स्नान और पूजा के बाद अपनी क्षमता के अनुसार तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र, लाल चंदन का दान कर सकते हैं. उस दिन आप चाहें तो लाल रंग का कपड़ा पहनें. या फिर लाल रंग की रूमाल अपने पास रखें. सूर्य देव मजबूत होंगे तो नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे.
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
1. सूर्य देव को मजबूत करने के लिए उनके मंत्र ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं.
2. सूर्य यंत्र की पूजा करने से भी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. सूर्य यंत्र की स्थापना रविवार को करें.
3. हर रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूर्य देव आप पर प्रसन्न रहेंगे.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : August 15, 2023, 11:26 IST
[ad_2]
Source link