Home Life Style सिर्फ प्याज का रस नहीं इन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों पर दिखेगा असर, हो जाएंगे लंबे और घने

सिर्फ प्याज का रस नहीं इन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों पर दिखेगा असर, हो जाएंगे लंबे और घने

0
सिर्फ प्याज का रस नहीं इन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों पर दिखेगा असर, हो जाएंगे लंबे और घने

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बालों को झड़ने से बचाने के लिए प्याज का रस लगाने के लिए बताया जाता है। बहुत सारे लोग बालों को हेल्दी बनाने के लिए इसे लगाते भी हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल तेजी से घने और लंबे हो जाए। साथ ही उनका झड़ना बंद हो जाए तो बालों में सिर्फ प्याज का रस ना लगाएं बल्कि साथ में इन चीजों को भी मिला लें। इससे बात दोगुनी तेजी से बढ़ते हैं और उनका झड़ना भी रुक जाता है। जानें कौन सी वी चीजें हैं जो बालों को झड़ने से रोकती हैं। 

प्याज का रस

प्याज का रस लगाना काफी कॉमन है। इसे लगाने से बालों की रिग्रोथ होती है। झड़ चुके बाल तेजी से जमते हैं, जिससे स्कैल्प पर घने बाल दिखने लगते हैं। लेकिन केवल प्याज का रस कम असर दिखाता है। इसलिए इन चीजों को मिलाकर बालों में लगाएं।

अंडा

अंडा प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसे अगर आप प्याज के रस में मिलाकर लगाते हैं तो ये बालों को ग्रोथ देने के साथ ही मजबूत बनाएगा। साथ ही बाल सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनेंगे। 

विटामिन ई कैप्सूल

प्याज के रस में विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर लगाएं। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही नेचुरली काला करने और बालों को सफेद होने से भी रोकेगा। इस तरह से आप प्रीमेच्योर ग्रे हेयर से भी बच जाएंगे।

बादाम का तेल

बादाम के तेल में विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। 100 ग्राम बादाम के तेल में 100 ग्राम प्याज का रस मिलाकर पकाएं। जब ये आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें। इस हेयर ऑयल को बालों में लगाने से बाल ना केवल मजबूत होते हैं बल्कि बाल लंबे और घने होना शुरू हो जाते हैं। 

[ad_2]

Source link