[ad_1]
आईफोन या फिर ऐप्पल का कोई और प्रोडक्ट खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्रोमा पर ‘एवरीथिंग ऐप्पल’ सेल शुरू हो गई है, जो 2 मई तक चलेगी। सेल में कई सारे ऐप्पल प्रोडक्ट्स भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। सेल में, iPhone 13, iPhone 14, MacBooks, Apple Watch, AirPods और iPads पर आकर्षक ईएमआई ऑप्शन, डिस्काउंट और बहुत कुछ मिल रहा है।
iPhone 13 और 14 पर बड़ा डिस्काउंट
क्रोमा की एवरीथिंग ऐप्पल कैंपेन की सबसे शानदार डील आईफोन 13 और आईफोन 14 पर है। इच्छुक खरीदार इन स्मार्टफोन को दो साल की अवधि के लिए कम से कम 1,708 रुपये और 2,125 रुपये की ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं। iPhone 13 और iPhone 14 एचडीएफसी बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ क्रमशः 38,990 रुपये और 46,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। ये ऑफर क्रोमा वेबसाइट पर 2 मई तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
आधी कीमत में सबसे सस्ता 5G iPhone: यहां MRP से ₹26500 कम में मिल रहा फोन
वॉच, आईपैड और मैकबुक पर भी बड़ी छूट
इन आईफोन ऑफर्स के अलावा Apple यूजर्स Apple Watch SE को भी महज 25,900 रुपये में खरीद सकते हैं। Apple Watch के अलग-अलग वेरिएंट पर भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं। म्यूजिक लवर्स के लिए, सेल में ऐप्पल एयरपॉड्स 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। यदि आप एक नए लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो सेल में ऐप्पल मैकबुक 54,990 रुपये में मिल रहा है। आईपैड खरीदने का प्लान है, तो सेल में एचडीएफसी कैशबैक के साथ आईपैड 26,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। आप इसे 1,209 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं।
इस महीने की शुरुआत में, भारत में ऐप्पल के आधिकारिक रिटेलर इमेजिन ने iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर 11,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया था। आईफोन 12 की कीमत इमेजिन वेबसाइट पर 79,900 रुपये है, लेकिन यह एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए 7,000 रुपये कम में और 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ उपलब्ध था। यह ऑफर केवल 128GB iPhone 14 पर मिल रहा था, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 68,990 रुपये हो गई थी। हालांकि, क्रोमा 22,000 रुपये की और छूट दे रहा है।
फिर सस्ता हुए 70 हजार का iPhone 13 5G, बेस मॉडल पर पूरे 39 हजार की छूट
iPhone 14 में क्या है खास
बता दें कि ऐप्पल आईफोन 14, 2532×1170 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 6.1-इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और यह 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फेस आईडी सेंसर और फ्रंट कैमरे के लिए टॉप पर एक नॉच है। यह A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है और आउट ऑफ द बॉक्स iOS 16 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए, iPhone 14 में 12 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा विद 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सेल का लेंस है। फोन में मिलने वाले अन्य फीचर्स में IP68 रेटिंग, क्रैश डिटेक्शन, इमरजेंसी एसओएस, 15W मैगसेफ चार्जिंग, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं।
[ad_2]
Source link