[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Poco M6 Pro 5G get Out of Stock in 15 Minutes: Poco M6 Pro 5G फोन 5 अगस्त को भारत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 के साथ आता है और इसमें 90Hz डिस्प्ले है। आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल थी और ये फोन कुछ ही देर में आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया। पोको के मुताबिक यह बजट स्मार्टफोन महज 15 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। ऐसे में यदि आपको ये फोन खरीदना है तो आपको अगली सेल का इंतज़ार करना होगा।
Poco M6 Pro 5G को भारत में ₹10,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था और ICICI बैंक छूट का उपयोग करके, आप इसे ₹9,999 में खरीद सकते हैं। जिससे यह वर्तमान में एकमात्र 5G स्मार्टफोन बन गया है। ₹10,000 से कम में बेच रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- सरकार का बड़ा एक्शन! 8 YouTube चैनल्स को किया Ban, फैला रहे थे फर्जी खबर
Poco M6 Pro 5G में मिलेंगे ये खास फीचर्स
फोन में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.79-इंच के विशाल IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसे दो स्टोरेज विकल्प 4GB रैम 64GB स्टोरेज और 6GB रैम 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक Poco M6 Pro ने AnTuTu पर 4,37,000 से ज्यादा स्कोर किया है, जो काफी अच्छी है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ ही 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ें:- वनप्लस का तोहफा! सिर्फ ₹4500 में खरीदें OnePlus 11, Pad, Buds Pro 2, जानिए क्या है ये ऑफर?
[ad_2]
Source link