[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Ayush University In Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण का प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया अब तक 55 प्रतिशत काम हो चुका है। इस पर प्रभारी मंत्री ने पूछा कि बाकी 45 प्रतिशत काम सात महीने में कैसे पूरा होगा। मंत्री ने मजदूरों की संख्या दो से तीन गुना बढ़ाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री दोपहर 12.40 बजे आयुष विवि परिसर में गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के मॉडल का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय का निर्माण काम पूरा कराने की तारीख दो सितम्बर 2023 तय थी। किन्हीं कारणों से फरवरी 2024 तक समय बढ़ाया गया है। मंत्री ने पूछा कितने मजदूर काम कर रहे हैं। जिस पर निर्माण कम्पनी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने मजदूरों की संख्या एक हजार से अधिक बताया। इसके साथ ही एक्सईएन ने बताया कि काम की प्रगति को लेकर दस प्रतिशत जुर्माना लगाया जा चुका है। इस पर उन्होंने कहा कि दो से तीन गुना मजदूर बढ़ाएं। बजट पर्याप्त है। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद हमारी विद्या है इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। ओपीडी के साथ ही रिसर्च सेंटर की जरूरत है।
कुलपति डॉ एके सिंह ने कहा कि फैकल्टी सेंटर में ओपीडी चला रहे हैं। जहां से अब तक 38 हजार रोगी देखे जा चुके हैं। यहां बिहार, नेपाल से रोगी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए जल्द ही डब्ल्यूएचओ की टीम को यहां लाया जाएगा।
[ad_2]
Source link