Home National सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई 

सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई 

0
सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई 

[ad_1]

CTET 2024 Registration: केंद्र सरकार में सरकारी शिक्षक (Govt Teacher) बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के पास CTET का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके बिना सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है. उम्मीदवार जो भी CTET 2024 के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

CBSE रविवार यानी 21 जनवरी, 2024 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) आयोजित करेगा. उम्मीदवारों को पेपर – II के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर – I के लिए दोपहर 12:00 बजे यानी परीक्षा केंद्र पर 120 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा. जो उम्मीदवार पेपर-II में सुबह 9:30 बजे के बाद और पेपर-I-I में दोपहर 2:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/apply-for-ctet-jan2024/ पर क्लिक करके भी CTET 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी CTET 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

CTET 2024 के लिए देना होगा परीक्षा शुल्क
सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए CTET परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए ₹1000 है. पेपर I और पेपर II के लिए परीक्षा शुल्क ₹1200 है. एससी/एसटी/डिसेबिलिटी पर्सन उम्मीदवारों के लिए CTET परीक्षा शुल्क केवल पेपर I या पेपर II के लिए ₹500 है. पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये है.

CTET 2024 Registration ऐसे करें आवेदन
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
“ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर जाएं और उसे खोलें.
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें.
परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से करना होगा.
रिकॉर्ड और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ प्रिंट करें.

Tags: Ctet, CTET exam

[ad_2]

Source link