
[ad_1]
समीर वानखेड़े
सीबीआई ने एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में केस दर्ज किया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक समीर वानखेड़े समेत 5 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमें NCB के अन्य अधिकारी शामिल है। सीबीआई की 20 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी है जिसमे मुंबई , रांची, कानपुर और दिल्ली शामिल है। सीबीआई की ओर दर्ज FIR में आरोप लगाए गए हैं कि समीर वानखेड़े औऱ अन्य ने कोडिला क्रूज आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की डिमांड की थी और 50 लाख उगाही के तौर पर ले लिए थे।
समीर वानखेड़े ने कथित क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। उस वक्त समीर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के प्रमुख थे। आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। मई 2022 में पर्याप्त सूबतों के अभाव में आर्यन खान को आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। एनसीबी ने भी समीर वानखेड़े की विजिलेंस जांच की थी जिसमें उनपर गंभीर आरोप लगे थे।
[ad_2]
Source link