[ad_1]
मुजफ्फरपुर. आधुनिकता की दौर में लोग अब अपने शरीर को ज्यादा आराम देना पसंद करते हैं. ऐसे में उन्हें कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है. अंदर से शरीर भी कमजोर हो जाता है शरीर को ऊर्जा नहीं मिल पाती है. घर की सफाई को अक्सर लोग एक बोझ या घरेलू काम समझते हैं, लेकिन योग विशेषज्ञ के अनुसार झाड़ू लगाना भी एक प्रभावशाली व्यायाम है. यह न केवल घर को साफ करता है, बल्कि शरीर को भी चुस्त-दुरुस्त बनाता है. खासकर सुबह के समय झाड़ू लगाने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं. जब कोई व्यक्ति झाड़ू लगाता है तो वह स्वाभाविक रूप से झुकता है, शरीर के ऊपरी और निचले हिस्से में हलचल होती है, हाथों, पैरों, कमर और पीठ की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं. यह बिल्कुल वैसे ही होता है जैसे जिम में स्ट्रेचिंग या स्क्वाट्स करना.
सुबह-सुबह झाड़ू लगाने के कई फायदे है जैसे:–
2. पेट और कमर की चर्बी घटाने में मदद करता है.
3. तनाव कम करता है और मानसिक संतुलन बनाता है.
4. घरेलू ऊर्जा (वास्तु व सकारात्मकता) बढ़ाता है.
5. पसीना निकलने से शरीर डिटॉक्स होता है.
6. घुटनों और पीठ की एक्सरसाइज होती है.
बदलते समय में लोग अब खुद झाड़ू नहीं लगाते है और झाड़ू लगाने के लिए भी किसी आदमी को रखने लगे हैं. शहरी जीवन में काम की अधिकता और “कम्फर्ट जोन” की आदतों के कारण अधिकांश लोग घर की सफाई के लिए घरेलू सहायकों पर निर्भर हो गए हैं. शरीर को आराम देना एक जरूरत बनती जा रही है, लेकिन इस आदत के कारण लोग धीरे-धीरे शारीरिक श्रम से दूर हो रहे हैं, जिससे मोटापा, सुस्ती और बीमारियों का खतरा बढ़ता है.
योग प्रशिक्षक दिलीप शुक्ला कहते हैं, अगर आप दिनभर बैठकर काम करते हैं और जिम जाने का समय नहीं मिलता, तो रोज़ सुबह 15-20 मिनट झाड़ू लगाना एक बेहतरीन व्यायाम है. यह आपके शरीर को लचीला बनाएगा और मानसिक शांति भी देगा. झाड़ू लगाना केवल घर की सफाई नहीं, बल्कि खुद को सक्रिय और फिट रखने का एक घरेलू योग है. यदि आप खुद झाड़ू लगाना शुरू करें, तो न केवल आपका घर चमकेगा बल्कि आपकी सेहत भी दमकने लगेगी.
सफाई से जुड़ा हर काम, शरीर को बेहतर स्वास्थ्य और जीवन में नया आराम देता है, इसलिए सुबह उठकर कम से लोगों को खुद से झाड़ू लगाना चाहिए ताकि स्वास्थ्य और मन दोनों मजबूत रहें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
[ad_2]
Source link