[ad_1]
हाइलाइट्स
मिक्स्ड स्प्राउट पोहा में आप कई तरह के अनाज डालकर इसे पौष्टिक बना सकते हैं.
सुबह के समय इसे खाने से आपको दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी.
मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा रेसिपी (Mixed Sprouts Poha For Breakfast): नाश्ते में आप अक्सर पोहा बनाकर खाते होंगे. यह लाइट ब्रेकफास्ट होने के साथ ही हेल्दी और पौष्टिक भी होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि पोहा बनाने के लिए कई चीजें जैसे मूंगफली, प्याज, टमाटम, कॉर्न, मटर, अन्य सब्जियों का इस्तेमाल होता है. हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं, जो पोहे को और भी ज्यादा पौष्टक बना देगी. दरअसल, इस ब्रेकफास्ट रेसिपी में स्प्राउट्स भी डाला जाता है. इस रेसिपी का नाम है मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा. इसमें मूंग, चना आदि अनाज को स्प्राउट करके डालते हैं. आप इसे नाश्ते के साथ ही शाम में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं मिक्स्ड स्प्राउट पोहा बनाने की सामग्री और विधि के बारे में यहां.
मिक्स्ड स्प्राउट पोहा बनाने की सामग्री
मूंग, चना- 1 कप स्प्राउटेड अनाज
पोहा या चिड़वा- 2 कप
आलू- आधा कप
प्याज- 1 बड़ा
हरी मिर्च- 2-3
करी पत्ता-3-4
मूंगफली- एक बड़ा चम्मच
सरसों दाना- आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला- आधा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
तेल-आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच
नारियल- 1 बड़ा चम्मच कद्दूक किया हुआ
इसे भी पढ़ें: पिज्जा टोस्ट सैंडविच बच्चों का संडे बना देगा स्पेशल, स्वाद सभी करेंगे पसंद, ईजी ब्रेकफास्ट रेसिपी करें फॉलो
मिक्स्ड स्प्राउट पोहा बनाने की रेसिपी
आपको मिक्स्ड स्प्राउट पोहा किसी दिन नाश्ते में बनाकर खाना है तो इसके लिए कुछ अनाज जैसे मूंग, चना आदि को दो से तीन दिन पहले ही पानी में भिगोकर रख दें ताकि ये स्प्राउट बन जाएं. इन्हें हल्का उबाल लें. आलू का उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती भी बारीक काट लें. गार्निश करने के लिए नारियल को कद्दूकस कर लें. मूंगफली को बिना तेल डाले पैन में हल्का भून लें. अब पोहा को पानी से साफ करके छलनी में रख दें ताकि पानी निकल जाए. उबले हुए आलू में स्प्राउटेड अनाज, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, सरसों का दाना डालकर कुछ सेकेंड भूनें. अब कटा हुआ प्याज डाल दें और एक मिनट के लिए भूनें. चीनी, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. अब इसमें आलू और स्प्राउटेड अनाज वाले मिक्सचर को डालकर मिलाएं. पोहा, रोस्टेड मूंगफली, नमक डालकर मिक्स करें और ऊपर से हल्का पानी छिड़क कर ढक दें. दो मिनट तक पकाएं. इसे एक बाउल में निकाल लें. इसमें नींबू का रस, कटी हुई हरी धनिया पत्ती और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल कर गार्निश करें. गरमा गर्म इसे नाश्ते में खाने का आनंद लें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 08:00 IST
[ad_2]
Source link