[ad_1]
Benefits of Celtic salt water: आप अपने भोजन में सफेद नमक, काला नमक का इस्तेमाल हर दिन करते हैं. नमक का सेवन जरूरी भी, क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है. शरीर में सोडियम की कमी नहीं होती है. एक नमक और है जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है. ये नमक है सेल्टिक सॉल्ट (Celtic salt). दरअसल, सेल्टिक नमक मुख्य रूप से एक समुद्री नमक है. इसका रंग ग्रे होता है, क्योंकि इसमें सोडियम के अलावा अतिरिक्त खनिज होते हैं, जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक और आयरन. चलिए जानते हैं सेल्टिक सॉल्ट के फायदे और इस्तेमाल.
सेल्टिक सॉल्ट के फायदे
–टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, किडनी प्रॉब्लम है या सोडियम कंट्रोल डाइट पर हैं तो ऐसे लोग इस नमक या कोई भी नमक की मात्रा को खुद से बढ़ाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. यदि आप हेल्दी हैं तो भी अधिक नमक के सेवन से बचें. सेल्टिक नमक प्राकृतिक रूप से प्राप्त किया जाता है. इसे रिफाइन नहीं किया जाता है. सेल्टिक सॉल्ट को धूप में सुखाया जाता है. बिना किसी एंटी-कैकिंग एजेंट के होता है. कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप खाली पेट सेल्टिक नमक लेते हैं तो इससे कुछ फायदे भी होते हैं. इससे बेहतर हाइड्रेशन होता है. शरीर के पोषण में सुधार होता है.
– टीओआई के अनुसार, सेल्टिक सॉल्ट इलेक्ट्रोलाइट्स को शरीर में संतुलित करता है. इसमें ट्रेस मिनरल्स होते हैं, जो सामान्य टेबल सॉल्ट में नहीं पाए जाते. ये मिनरल्स शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में मदद करते हैं. टेबल सॉल्ट में आयोडीन होता है, जो दैनिक आयोडीन की जरूरतों को पूरा करता है.
-सेल्टिक नमक को आप एक चौथाई चम्मच या चुटकी भर पानी में मिक्स करके सुबह खाली पेट पिएं. इससे पाचन में सुधार हो सकता है. यह पाचन एंजाइम और पेट के एसिड को उत्तेजित करता है, जिससे सही से पाचन में मदद मिलती है.
-जब आप नहाने के पानी में ये नमक डालते हैं तो इससे शारीरिक थकान मिट जाती है.आराम महसूस होता है. कई बार ये तनाव को भी कम कर सकता है, क्योंकि यह हार्मोन को नियंत्रित करता है. इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है.
-पानी में सेल्टिक नमक मिलाकर पीने से ये कोशिकाओं को पानी बेहतर तरीके से अवशोषित करने में सक्षम बनाता है. ये नमक एसिड रिफ्लक्स कम करता है. पाचन तंत्र को शांत और बूस्ट करता है. इसमें हाई pH लेवल होता है. सेल्टिक नमक में एल्कलाइन गुण होते हैं, जो एसिडिटी को न्यूट्रलाइज करने में कारगर है.
-जब आप पानी में इस नमक को डालकर पीते हैं तो यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है. शरीर से व्यर्थ पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे हाइड्रेशन बढ़ता है.जब आप सुबह उठकर खाली पेट नमक पानी पीते हैं तो शरीर के पोषण में बढ़ोतरी होती है.
[ad_2]
Source link