[ad_1]
हाइलाइट्स
ड्राई फ्रूट और हेल्दी सीड्स की वजह से यह लड्डू बेहद गुणकारी हो जाते हैं.
एनर्जी से भरपूर इन लड्डुओं को तैयार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है.
ड्राई फ्रूट्स सीड्स लड्डू रेसिपी (Dry Fruits Seeds Laddu Recipe): हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत एनर्जेटिक फूड के साथ हो. अगर सुबह हेल्दी फूड खा लिया जाए तो पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है. आज हम आपको ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी सीड्स से तैयार होने वाले एनर्जी से भरपूर लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इस लड्डू को सुबह दूध के साथ खाने से दिनभर न सिर्फ शरीर में एनर्जी बनी रहेगी बल्कि आप खुद को फिट भी महसूस करेंगे. ये लड्डू ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. इस लड्डू को तैयार करने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री में पोषक तत्वों का खजाना छुपा हुआ है.
एनर्जी से भरे इस लड्डू को बनाने के लिए बादाम, खजूर के साथ ही अलसी, खरबूज और कद्दू के बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी चीजें शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं और कई बीमारियों को दूर रखती हैं. आइए जानते हैं इस एनर्जेटिक लड्डू को बनाने की आसान विधि.
इसे भी पढ़ें: प्याज की ऐसी कचौड़ी नहीं खायी होगी, मसाला बनाने के लिए अपनाएं ये विधि, गज़ब का ज़ायका नहीं भूलेंगे
एनर्जेटिक लड्डू बनाने के लिए सामग्री
अलसी के बीज – 1 1/5 टेबलस्पून
कद्दू के बीज – 1/4 कप
खरबूज के बीज – 1/4 कप
बादाम – 1 कप
मूंगफली दाने – 1/4 कप
तिल – 1/4 कप
ओट्स – 1/4 कप
खजूर – 1 कप
देसी घी – 2 टेबलस्पून
एनर्जेटिक लड्डू बनाने की विधि
एनर्जी से भरपूर लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीज, कद्दू के बीज, खरबूज के बीज और तिल को एक कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें. इन सभी चीजों को ठीक ढंग से भुनने में लगभग 5 मिनट का वक्त लगेगा. सभी चीजें ड्राई रोस्ट हो जाने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसके बाद गर्म कड़ाही में बादाम, मूंगफली दानें और ओट्स को डालकर इन्हें भी सेकें. लगभग 5 मिनट में ये चीजें भी अच्छी तरह से रोस्ट हो जाएंगी, इसके बाद गैस बंद कर इन्हें प्लेट में निकाल लें.
थोड़ी देर तक ड्राई रोस्ट किए सभी इन्ग्रेडिएंट्स को ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद पहले अलसी, तिल, कद्दू बीज के मिश्रण को मिक्सर में डालकर उन्हें दरदरा पीस लें. इसके बाद बादाम, ओट्स और मूंगफली दानों को पीसकर दोनों मिश्रण को एक बड़ी बाउल में डालकर एकसाथ मिला लें. इसके बाद खजूर लें और उनके बीज निकालकर उन्हें भी मिक्सर की मदद से पीसर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को मिश्रण में डालें और हाथों की मदद से मिश्रण के साथ अच्छी तरह से एकसार करें.
इसे भी पढ़ें: नॉनवेज में डालने के लिए ऐसे तैयार करें मीट मसाला, इन चीजों से एकदम बदल जाएगा ज़ायका, सीखें बनाने का तरीका
जब सारी सामग्री ठीक ढंग से एक सार हो जाए तो उसके बाद थोड़ा-थोड़ा करते हुए मिश्रण को हाथों में लें और उससे गोल लड्डू बांधते जाएं. अब तैयार लड्डुओं को एक प्लेट में अलग रख जाएं. इसी तरह सारे मिश्रण से एक-एक करते हुए लड्डू बना लें. ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी सीड्स से तैयार ये लड्डू खाने के लिए रेडी हैं. इन्हें सफर में भी ले जाया जा सकता है. सुबह दूध के साथ इनका सेवन काफी असरदार हो सकता है.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : September 09, 2023, 08:02 IST
[ad_2]
Source link