[ad_1]
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मैनेजर रहीं दिशा सालियान (Disha Salian death case) के डेथ केस में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को ऐलान किया कि दिशा सालियान केस की जांच के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा करवाई जाएगी। मालूम हो कि दिशा सालियान की 8 जून, 2020 को मौत हो गई थी। इसके एक हफ्ते के बाद एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भी डेड बॉडी पंखे से लटकती मिली थी। बाद में सीबीआई ने मामले की जांच की थी।
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने गुरुवार को दिशा सालियान का मुद्दा फिर से उठाया और मांग की कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट करवाया जाए। नितेश राणे दावा करते रहे हैं कि दिशा सालियान की हत्या हुई थी और कई मौकों पर उन्होंने अपने दावे के समर्थन में सबूत होने का दावा किया था। नितेश राणे ने कहा कि दिशा सालियन के बॉयफ्रेंड रोहन राय को ‘हत्या’ के बारे में सब कुछ पता था और उसकी मौत के बाद गायब हो गया। दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद हो गई थी। लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह इमारत से कैसे गिरी। एक हफ्ते बाद, सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे।
सीसीटीवी फुटेज गायब, बोले नितेश राणे
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ”इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा करवाई जाएगी। यह जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी।” बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के कई नेताओं- भारत गोगावले, नितेश राणे, भारती लावेकर, मनीषा चौधरी, माधुरी मिसाल और निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दिशा मामले की जांच करवाने की मांग की थी। राणे ने कहा था, ”सीसीटीवी फुटेज गायब है और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी नहीं सामने आई है।” वहीं, विपक्ष के नेता अजीत पवार ने कहा कि उनके पास जो जानकारी है उसके अनुसार, दिशा सालियान की मौत को सीबीआई ने एक हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि दिशा के पिता भी दुखी हैं, जिस तरह से उसका नाम लिया जाता है।
मुंबई पुलिस ने बंद कर दिया है केस
दूसरी ओर, फडणवीस ने कहा कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कोई भी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं की है और जहां तक मामला दिशा सालियान केस का है, तो उसकी जांच मुंबई पुलिस ने की थी। मुंबई पुलिस ने 2021 में इस मामले को बंद कर दिया और कहा कि इस मामले में साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है। मामले के जांच अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचनामा, परिजनों के बयानों को संलग्न करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजी। दिशा सालियान की मौत से पहले कथित तौर पर मारपीट की अफवाहें थीं, जिसे उनके पिता ने खारिज कर दिया था।
[ad_2]
Source link