Home Entertainment ‘सूर्यवंशी’ से 10 गुना बड़ी होगी अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’, रोहित शेट्टी बोले- ‘रणवीर को बताया तो…’

‘सूर्यवंशी’ से 10 गुना बड़ी होगी अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’, रोहित शेट्टी बोले- ‘रणवीर को बताया तो…’

0
‘सूर्यवंशी’ से 10 गुना बड़ी होगी अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’, रोहित शेट्टी बोले- ‘रणवीर को बताया तो…’

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

गोलमाल सीरीज, सिंघम  सीरीज और सूर्यवंशी (Sooryavanshi) जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों सर्कस (Cirkus) को लेकर चर्चा में हैं। 23 दिसंबर को रणवीर सिंह(Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)स्टारर फिल्म सर्कस रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर सिंघम के अगले पार्ट पर बात की। रोहित शेट्टी का कहना है कि सिंघम अगेन (Singham Again), सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ी होगी। यही नहीं रोहित ने रणवीर के इस पर रिएक्शन पर भी बात की।

लार्जर देन लाइफ है सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट

सर्कस के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने पिंकविला से बातचीत में सिंघम अगेन का जिक्र किया और कहा, ‘हम इसके लिए काफी एक्साइटिड हैं, क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट वाकई काफी बेहतरीन है। ये लार्जर देन लाइफ जैसा है। जैसे हम सूर्यवंशी को एक अलग लेवल पर लेकर गए थे, वैसे ही सिंघम अगेन को उससे 10 गुना बड़ा कर रहे हैं। इस एक्साइटमेंट की सबसे बड़ी वजह इसकी स्क्रिप्ट है।’

‘सिंघम’ के साथ ‘सिंबा’ की फिर बनेगी जोड़ी

रोहित शेट्टी आगे कहते हैं, ‘जब मैंने रणवीर सिंह को ये स्टोरी सुनाई थी तो उसे गूसबंप्स आ गए थे। मैं काफी कम ही फिल्मों के लिए एक्साइटिड होता हैं और सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट वैसी ही है, जो काफी साल बाद ऐसा कुछ आया है। मैं इसे शुरू करने के लिए एक्साइटिड हूं।’ वहीं बातचीत में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में रणवीर सिंह के होने पर भी मुहर लगा दी। यानी एक बार फिर सिंबा बनकर रणवीर, सिंघम के साथ नजर आएंगे।

रोहित शेट्टी का सिने कॉप वर्ल्ड

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने अपना एक सिने कॉप वर्ल्ड क्रिएट किया है। जिसकी शुरुआत उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम से की थी। इसके बाद रोहित ने रणवीर सिंह को बतौर सिंबा उतारा और उस में सिंघम का कैमियो रहा। वहीं बीते साल रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी लेकर आए और उस फिल्म में सिंघम और सिंबा का कैमियो देखने को मिला। वहीं रोहित, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंडियन पुलिस फोर्स ला रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि ये भी उनके कॉप वर्ल्ड का हिस्सा होगा।

 

[ad_2]

Source link