Home Life Style सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न लगाएं झाड़ू, हो जाएंगे कंगाल, आ जाएगी तंगी, ये 5 काम करने की मनाही

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न लगाएं झाड़ू, हो जाएंगे कंगाल, आ जाएगी तंगी, ये 5 काम करने की मनाही

0
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न लगाएं झाड़ू, हो जाएंगे कंगाल, आ जाएगी तंगी, ये 5 काम करने की मनाही

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यास्त के तुरंत बाद सोना माना जाता है अशुभ
सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर में गरीबी आती है

Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना जाता है. मान्यता है कि रोजाना इन्हें जल चढ़ाने और इनकी पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का भी बहुत महत्व बताया गया है. घर बनाने से लेकर उसके निर्माण और सजावट तक वास्तु का ध्यान रखा जाता है. सूर्योदय और सूर्यास्त को लेकर भी वास्तु का बहुत ध्यान रखना होता है. हिंदू धर्म में सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करना वर्जित माना गया है. इनको नजरअंदाज करने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए आज भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कौन से काम नहीं करना चाहिए.

1.शाम के समय ना सोएं: सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के तुरंत बाद सोना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक शाम के समय नहीं सोना चाहिए. मान्यताओं के मुताबिक जिस घर में शाम के समय लोग सोते हैं वहां देवी लक्ष्मी वास नहीं करतीं. उस घर में तंगी आती हैं.

2.तुलसी को जल ना चढ़ाएं: वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूर्यास्त के बाद यानी शाम को ना तो तुलसी में जल चढ़ाना चाहिए ना ही तुलसी की पत्तियों को तोड़ना चाहिए. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर से चली जाती हैं. यह अशुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- लाल मिर्च के 4 चमत्कारिक उपाय अपनाएं, सफलता के खुल जाएंगे द्वार, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

3.पैसों का लेनदेन ना करें: हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी से पैसों का लेन देन नहीं करना चाहिए. मान्यता है की ऐसा करने से घर में तंगी आती है.

4.झाड़ू ना लगाएं: हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. शाम के समय झाड़ू लगाने से धन हानि होती है. शाम के समय घर से बाहर कूड़ा कचरा भी नहीं फेंकना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी बेहद नाराज होती हैं. इससे घर में तंगी आती है.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं? होता है बल बुद्धि का विकास, घर की होगी उन्नति

5.इस चीज का भूलकर भी ना करें दान: हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक शाम के समय नमक, हल्दी, दूध, दही और खट्टी चीजों का दान नहीं करना चाहिए. इससे घर में धन का अभाव होता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Vastu tips

[ad_2]

Source link