Home Health सेंधा नमक और सफेद नमक में क्या है अंतर? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा जवाब, जानें कौन सा है सेहत के लिए बेस्ट

सेंधा नमक और सफेद नमक में क्या है अंतर? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा जवाब, जानें कौन सा है सेहत के लिए बेस्ट

0
सेंधा नमक और सफेद नमक में क्या है अंतर? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा जवाब, जानें कौन सा है सेहत के लिए बेस्ट

[ad_1]

What is difference between rock salt and white salt: आमतौर पर लोग खाना बनाते समय उसमें सफेद नमक डालते हैं. लेकिन नमक कई तरह का होता है. काला नमक, सेंधा नमक, सफेद नमक. काफी लोग सफेद नमक के साथ ही सेंधा नमक या फिर काला नमक भी इस्तेमाल करते हैं. इन सभी नमक का रंग-रूप अलग होता है, लेकिन स्वाद कहीं ना कहीं एक समान ही लगता है. लेकिन, फिर भी मन में ये सवाल जरूर उठता होगा आपके कि सेंधा नमक और सफेद यानी साधारण नमक में अंतर क्या होता है? यदि आपको भी नहीं पता सही से तो चलिए जानते हैं दोनों के बीच क्या है अंतर?

सेंधा नमक और सफेद नमक में अंतर क्या है?

– सेंधा नमक और सफेद नमक में एक सबसे बड़ा अंतर ये है कि सफेद नमक जिसका आप रेगुलर इस्तेमाल करते हैं वह समुद्र या खारी पानी से बनता है. वहीं, सेंधा नमक धरती के नीचे से निकलता है. इसमें मिनरल्स की मात्रा भरपूर होती है. इसे रिफाइन भी नहीं किया जाता है. वहीं, नॉर्मल नमक जिसका आप भोजन में यूज करते हैं, इसमें आयोडीन मिक्स करने के साथ ही इसे रिफाइन भी किया जाता है.

-सेंधा नमक जमीन के अंदर चट्टानों की तरह निकाले जाते हैं. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे सोडियम क्लोराइड, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम आदि. यह पाचन तंत्र के लिए ठीक होता है. इससे अपच, गैस, ब्लोटिंग दूर होती है. साथ ही इसमें सोडियम की मात्रा साधारण नमक से कम होती है, इसलिए ये हार्ट के लिए हेल्दी होता है. इसमें आयोडीन कम मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए ऊपर से डालने की जरूरत नहीं होती है.

– व्रत में सफेद नमक की बजाय सेंधा नमक का ही अधिक इस्तेमाल होता है. इस नमक में बने फूड्स आसानी से पच जाते हैं.

-सामान्य या सफेद नमक खारे पानी से बनता है. इसे प्रॉसेस और रिफाइन किया जाता है. साथ ही इसमें आयोडीन भी मिलाया जाता है. यह कई रोगों को दूर करता है. थायराइड में जरूरी होता है.

-एक्सपर्ट के अनुसार, चूंकि, इसमें सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए इस नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए वरना हाई ब्लड प्रेशर होने का रिस्क बढ़ सकता है.

-ऐसे में इन दोनों नमक के फायदे-नुकसान जानने के बाद ये कहा जा सकता है कि सफेद नमक की तुलना में सेंधा नमक अधिक फायदेमंद है सेहत के लिए लेकिन फिर भी अधिकतर लोग सफेद नमक ही भोजन में इस्तेमाल करते हैं. ऐसा नहीं कि सफेद नमक बहुत अनहेल्दी है. शरीर में सोडियम लेवल को बनाए रखने के लिए ये भी नमक सही है, बस आप भोजन में डालने के बाद ऊपर से भी नमक को ऐड करने से बचें.

[ad_2]

Source link