[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Army Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। यह 26 अप्रैल तक चलेगी। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय अंतर्गत वाराणसी में कुल 11 और गोरखपुर में चार केंद्र बनाए गए हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए एजेंसियां भी सतर्क हैं। वाराणसी में देवा महिला महाविद्यालय आजमगढ़ रोड, डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन आजमगढ़ रोड, आईएचएनसी महावीर बाजार आजमगढ़ रोड, ईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड आयर बाजार, ईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड हरहुआ चौराहा, सारनाथ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलॉजी, डिजिट्रैक आईटी सर्विस अवसानगंज, ज्ञानदा इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर ट्रेनिंग महमूरगंज, इंस्टीट्यूट आफ हार्डवेयर नेटवर्किंग एंड कम्यूनिकेशन सेंटर सारनाथ, पूर्णोदय महिला महाविद्यालय बच्छांव, विद्या इंस्टीट्यूट आफ इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी उमरहा बाजार केंद्र पर परीक्षा है। जबकि गोरखपुर में ईऑन डिजिटल जोन आईडीजेड नौसढ़ चौक, पार्वती डिजिटल जोन बशारतपुर, बुद्धा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलॉजी जीआईडीए गोरखपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस ऑनलाइन एक्जामिनेशन सेंटर तुरा बाजार पिपराइच रोड केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी।
तीन पालियों में परीक्षा, 43,908 आवेदक
परीक्षा सुबह 8.30, 11.30 और दोपहर ढाई बजे से एक-एक घंटे की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। इस बार वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर से इस बार 43,908 आवेदन आये हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी:
जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिला है, वे ई-मेल आईडी jiahelpdesk2023@gmail.com और हेल्पलाइन नंबर 7996157222 पर संपर्क कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link