[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वायरलेस इयरफोन्स और नेकबैंड कभी नया ट्रेंड बने थे लेकिन अब जरूरत बन गए हैं। ज्यादातर मिडरेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स में अब 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस बड्स या नेकबैंड के साथ मिलता है। आपको सेल के दौरान 1000 रुपये से कम में ब्रैंडेड नेकबैंड खरीदने का मौका Amazon की ओर से दिया जा रहा है।
boAt Rockerz 245 v2 Pro
लोकप्रिय वियरबेल ऑडियो ब्रैंड boAt के नेकबैंड में ENx टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे कॉल्स के दौरान बेहद क्लियर ऑडियो सुनाई देता है। सिंगल चार्ज पर नेकबैंड से 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। इसके अलावा IPX5 रेटिंग और रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट भी इस नेकबैंड में मिलता है। यह अमेजन पर 899 रुपये में मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: 80 पर्सेंट तक सस्ते हो गए Smartwatch मॉडल्स, सेल में ये हैं टॉप-5 डील्स
Infinity – JBL Glide N120
मेटल इयरबड्स और डुअल इक्वलाइजर्स के साथ आने वाले इस नेकबैंड में 12mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और Bluetooth v5.0 सपोर्ट दिया गया है। ऑप्टिमम ऑडियो सेटिंग्स में इस नेकबैंड से 7 घंटे तक का प्लेबैकटाइम मिल सकता है और अमेजन पर यह नेकबैंड 798 रुपये कीमत पर मिल रहा है।
Amazon Basics
500 रुपये से कम में नेकबैंड चाहिए तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है और इसकी कीमत केवल 499 रुपये है। IPX6 रेटिंग के साथ आने वाले इस नेकबैंड में के साथ 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल सकता है। इसमें मिलने वाले फिजिकल कंट्रोल्स के साथ म्यूजिक प्लेबैक और कॉल्स के अलावा वॉइस असिस्टेंट को कंट्रोल या ऐक्टिवेट किया जा सकता है।
इस छोटे से प्लग से स्मार्ट बनाएं अपना घर, आवाज से कंट्रोल होंगे सारे डिवाइस
Zebronics Jumbo Lite
मेटल डिजाइन और मैग्नेटिक इयरपीसेज के साथ आने वाले इस नेकबैंड से 70 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। साथ ही इनमें खास 50ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है। इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन ऑफर करने वाले इस नेकबैंड की कीमत केवल 598 रुपये है।
Boult Audio FXCharge
इयरफोन्स में 14.mm बास ड्राइवर्स इनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन के साथ दिए गए हैं। इस नेकबैंड के साथ कुल 32 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है और केवल 5 मिनट इन्हें चार्ज करने के बाद 7 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। Bluetooth v5.2 और डुअल पेयरिंग के साथ आने वाले इस नेकबैंड की कीमत 798 रुपये है।
[ad_2]
Source link