[ad_1]
हाइलाइट्स
चिया सीड्स में कैलोरी बहुत कम होता है और यह ग्लूटेन फ्री होता है
चिया सीड्स और सब्जा सीड्स दोनों में पोषक तत्व लगभग समान होते हैं
Benefits of Chia Seeds and Sabja Seeds: इन दिनों चिया और सब्जा सीड्स काफी पॉपुलर है. चिया और सब्जा सीड्स वेट लॉस करने में अधिकांश लोग इस्तेमाल करते हैं. चिया और सब्जा सीड्स के बेमिसाल फायदे हैं. दोनों तरह के बीज में पोषक तत्वों का भंडार छुपा रहता है. दोनों सीड्स में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो इम्यूनिटी और मेटाबोलिज्म को बूस्ट वजन को कम करता है. हालांकि बहुत से लोग चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में फर्क नहीं कर पाते हैं क्योंकि दोनों कमोबेश देखने में एक ही तरह के होते हैं. हालांकि गौर से देखेंगे तो दोनों में थोड़ा फर्क जरूर है.
चिया सीड्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व
टीओआई की खबर के मुताबिक चिया सीड्स में कैलोरी बहुत कम होता है और यह ग्लूटेन फ्री होता है यानी इससे ग्लूकोज नहीं बढ़ता है. आप इसे सलाद में मिलाकर या पुडिंग या स्मूदी बनाकर खा सकते हैं. 100 ग्राम चिया सीड्स में 486 ग्राम कैलोरी होती है जबकि 16.5 ग्राम प्रोटीन, 42 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड और 30 ग्राम हेल्दी फैट होता है. इसके साथ ही चिया सीड्स में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं जिसके कारण कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है. चूंकि चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है. इससे वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है.
सब्जा सीड्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व
सबसे पहले यह जान लें कि सब्जा सीड्स का मतलब है तुलसी के बीज. चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में लगभग एक जैसी कैलोरी होती है. सब्जा सीड्स के पानी में भिंगोकर खाया जाता है. इसमें थोड़ा बहुत आपको तुलसी का स्वाद आएगा. इसलिए इसे किसी भी तरह के ड्रिंक में मिलाकर पी सकते हैं. 13 ग्राम सब्जा सीड्स से 60 कैलोरी ऊर्जा मिलती है. इसके अलावा 2 ग्राम प्रोटीन, 7 ग्राम कार्बोहाइड्रैट, 2.5 ग्राम हेल्दी फैट, 3 ग्राम ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. सब्जा सीड्स से पाचन शक्ति को दुरुस्त किया जा सकता है. सब्जा सीड्स में पैक्टीन पाया जाता है जिसके कारण यह भूख को अहसास नहीं कराने वाले हार्मोन को रिलीज करने में मदद करता हैं.
चिया सीड्स और सह्जा सीड्स में अंतर
चिया सीड्स ग्रे, ब्राउन, सफेद और ब्लैक कलर का मिश्रण है. चिया सीड्स कभी भी पीच ब्लैक नहीं दिखता है. यानी यह पूरी तरह से ब्लैक नहीं दिखता. इसका आकार बड़ा अंडाकार होता है. दूसरी तरफ सब्जा सीड्स जेट ब्लैक होता है. इसका आकार छोटा और गोल होता है. इस तरह से चिया सीड्स और सब्जा सीड्स में अंतर कर सकते हैं.
कैसे खाया जाता
चिया सीड्स को आप पानी में भिंगोकर भी खा सकते हैं और कच्चा भी खा सकते हैं. चिया सीड्स का कोई टेस्ट नहीं है. इसलिए आप इसे किसी भी चीज में मिला सकते हैं. यह 30 से 40 मिनट में पानी में घुल जाता है. वहीं तुलसी के सीड्स को बिना पानी में भिंगोए नहीं खा सकते हैं. हालांकि यह पानी में बहुत जल्दी घुल जाता है. इसका स्वाद तुलसी जैसा होता है.
वेट लॉस में कौन ज्यादा फायदेमंद
हालांकि चिया सीड्स और सब्जा सीड्स दोनों में पोषक तत्व लगभग समान होते हैं. लेकिन कई अध्ययनों में चिया सीड्स को वजन कम करने में ज्यादा कारगर माना गया है लेकिन सब्जा सीड्स को लेकर अभी बहुत ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 05:40 IST
[ad_2]
Source link