[ad_1]
Gold Price 19 December: सर्राफा बाजार में आज सोना 54126 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। आज चांदी भी महंगी होकर 66495 रुपये प्रति किलो है। अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2128 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से अब केवल 9513 रुपये ही सस्ती है।
किस रेट पर खुले सोने-चांदी के भाव
आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 128 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 54126 रुपये के औसत भाव पर खुला। वहीं, चांदी भी 430 रुपये उछल कर 66495 रुपये प्रति किलो पर खुली।
आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का जीएसटी समेत औसत हाजिर भाव 55749 रुपये है। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब जीएसटी के साथ 55526 रुपये है। आज यह 53909 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इसमें 95 पर्सेंट सोना होता है। इस पर अगर ज्वेलर का मुनाफा जोड़ लें तो यह 61324 रुपये पड़ेगा। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के साथ यह 64000 रुपये के करीब पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Kisan: 10 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा नए साल का गिफ्ट, जनवरी में जारी हो सकती है 13वीं किस्त
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49579 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब 3 फीसद जीएसटी के साथ इस सोने की कीमत 51066 रुपये है। इसमें 85 फीसद गोल्ड होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेलर का मुनाफा जोड़ने के बाद यह आपको करीब 62000 रुपये का पड़ेगा। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 40595 रुपये प्रति 10 ग्राम है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 41812 रुपये हो गई है। इसमें 75 प्रतिशत ही सोना होता है। ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और मुनाफा जोड़ कर करीब यह 53500 रुपये पड़ेगा।
वहीं 14 कैरेट सोने का भाव 31664 रुपये है। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो यह 32613 रुपये पर पहुंच जा रहा है।
बता दें सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए औसत रेट हैं, जो कई शहरों से लिए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगा है। हो सकता है कि आपके शहर में सोना-चांदी इस रेट से 500 से 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा या सस्ता बिक रहे हों।
[ad_2]
Source link