Home World सोमालिया की राजधानी के होटल में भीषण ब्लास्ट, आतंकी समूह ने ली जिम्मेदारी – India TV Hindi

सोमालिया की राजधानी के होटल में भीषण ब्लास्ट, आतंकी समूह ने ली जिम्मेदारी – India TV Hindi

0
सोमालिया की राजधानी के होटल में भीषण ब्लास्ट, आतंकी समूह ने ली जिम्मेदारी – India TV Hindi

[ad_1]

सोमालिया की राजधानी के होटल में भीषण ब्लास्ट- India TV Hindi

Image Source : FILE
सोमालिया की राजधानी के होटल में भीषण ब्लास्ट

Somalia: अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी के एक होटल में भीषण ब्लास्ट की खबर है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट की जिम्मेदारी एक आतंकवादी संगठन ने ली है। मिली जानकारी के अनुसार सोमालिया की राजधानी के एक होटल में गुरुवार रात को जोरदार विस्फोट और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इस विस्फोट की घटना की जिम्मेदारी सोमाली आतंकवादी समूह अल शबाब ने ली।

अल शबाब ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि उसके लड़ाके मोगादिशु में अत्यधिक सुरक्षा वाले राष्ट्रपति आवास के निकट स्थित एसवाईएल होटल में घुसने में सफल रहे। इस होटल को सरकारी अधिकारियों का संरक्षण मिला हुआ है। यह जानकारी अभी नहीं दी गई है कि इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं। 

2022 में हुए बड़े हमले में 120 लोगों की गई थी जान

सोमालिया की राजधानी में हाल के सप्ताहों में सुरक्षा बढ़ाए जाने के कारण हमलों में कमी आई है। सोमालिया की संघीय सरकार के विरोधी अल-शबाब समूह ने पिछले कुछ वर्षों में होटलों और अन्य स्थानों पर कई घातक हमले किए हैं। मोगादिशु में इससे पहले बड़ा हमला अक्टूबर 2022 में हुआ था, जब दोहरे कार बम विस्फोटों में कम से कम 120 नागरिकों की मौत हो गई थी।

समुद्री लूटेरों के लिए कुख्यात है सोमालिया

सोमालिया ​आंतरिक हिंसा और समुद्री लुटेरों की कारस्तानियों के लिए दुनिया में कुख्यात है। सोमालिया में रहने वाले सुद्री लुटेरे यहां से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाकर लूटपाट करते रहते हैं। सोमालिया को समुद्री डाकुओं या लुटेरों का एरिया कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि सोमालिया के इलाके से गुजरने वाला कोई भी शिप लुटेरों के आतंक से नहीं बच सकता। ये लुटेरे पहले जहाज पर कब्जा करते हैं और फिर संबंधित देश से उसे छोड़ने के नाम पर फिरौती मांगते हैं।

Latest World News



[ad_2]

Source link