[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
कैसा हो अगर आप बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हों और अचानक स्क्रीन पर स्टोरेज खत्म होने का नोटिफिकेशन दिखे। बेशक अब डिवाइसेज ढेर सारी स्टोरेज क्षमता के साथ आने लगे हैं लेकिन उनका स्टोरेज खत्म होने की दिक्कत से छुटकारा नहीं मिल पाया है। स्मार्टफोन ही नहीं अन्य डिवाइसेज पर में स्टोरेज खत्म होने की स्थिति में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है।
स्टोरेज खत्म होने पर अक्सर आप आप कुछ चीजें डिलीट कर देते हैं ताकि कुछ स्पेस खाली हो जाए। हालांकि इससे समस्या का अस्थायी समाधान तो हो जाता है लेकिन कुछ वक्त बाद आप फिर पुरानी स्थिति में पहुंच जाते हैं। बार-बार फाइल्स डिलीट करने पर यह डर भी रहता है कि कहीं आप कुछ जरूरी चीज न डिलीट कर दें। आइए जानते हैं कि आप किन सॉल्यूशंस और बदलावों के साथ स्टोरेज से जुड़ी परेशानी को दूर कर सकते हैं और इस लो स्टोरेज नोटिफिकेशन से छुट्टी मिल सकती है।
फोन खराब हो या लैपटॉप, आपका सारा डाटा सुरक्षित रखेंगे ये डिवाइसेज
डिलीट करें जंक फाइल्स और ऐप्लिकेशंस
कभी-कभार ऐसा होता है कि सबसे ज्यादा स्पेस लेने वाली फाइल्स और ऐप्स वे होती हैं जिनकी आपको वाकई जरूरत ही नहीं होती। उदाहरण के लिए, आप फोटो खींचते वक्त आए खराब शॉट्स को भी सेव कर के रखते हैं जबकि आपके पास बढ़िया फोटोज भी हैं। इसी तरह उस ऐप सेव करके ना रखें जिसे आपने बस एक ही बार इस्तेमाल किया और उसके बाद फिर कभी नहीं ओपेन किया। सबसे पहले आप जंक फाइल्स और ऐप्स की छुट्टी करें। इसी तरह फालतू फोटोज और वीडियोज भी डिलीट कर दें।
जरूरी डाटा का बैकअप लेना ना भूलें आप
कई बार हम फाइल्स यह सोच कर डिलीट नहीं करते कि जाने कब हमें उनकी जरूरत पड़ जाए। अगर ऐसा हुआ कि गलती से स्पेस खाली करने के चक्कर में हम उन्हें डिलीट कर बैठे तो दिक्कत हो सकती है। यही वजह है कि डाटा का बैकअप रखना जरूरी है और यह बैकअप क्लाउड आधारित या फिर फिजिकल डिवाइसेज में रखा जा सकता है। आप बैकअप के लिए WD My Passport SSD जैसे डिवाइसेज की मदद भी ले सकते हैं।
भूल जाओ पेन-ड्राइव! इस छोटे डिवाइस में आ जाएगा पूरे कंप्यूटर का डाटा
करें एक्सटर्नल स्टोरेज सॉल्यूशंस का चुनाव
माइक्रोSD कार्ड से लेकर एक्सटर्नल स्टोरेज ड्राइव जैसे सॉल्यूशंस आपके लिए स्टोरेज से जुड़ी दिक्कत हमेशा के लिए खत्म कर देते हैं। जैसे ही आपका स्टोरेज फुल होने वाला हो, फाइल्स और डाटा को इनमें ट्रांसफर कर दें। आप Sandisk Extreme Portable SSD V2 जैसे कॉम्पैक्ट सॉल्यूशंस का चुनाव कर सकते हैं, जिनमें यूनिवर्सल कंपैटिबिलिटी मिलती है। यानी इन्हें PC और मोबाइल डिवाइसेज सभी से कनेक्ट किया जा सकता है।
टेंपरेरी और डुप्लिकेट फाइल्स करें डिलीट
हर तरह के डिवाइसेज में टेंपरेरी फाइल्स और डुप्लिकेट फाइल्ट को डिलीट करते हुए ज्यादा जगह बनाने का विकल्प मिलता है। कई टेंपरेरी फाइल्स इसलिए बन जाती हैं, जिससे यूजर्स को कोई ऐप ओपेन करने पर तेजी से उसके फीचर्स का फायदा मिल सके लेकिन हर वक्त इनकी जरूरत नहीं होती। आप चाहें को App Cache भी क्लियर कर सकते हैं और ऐसा करने के लिए क्लीनर ऐप्स या फिर सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस की मदद ली जा सकती है।
[ad_2]
Source link