[ad_1]
शशिकांत ओझा/पलामू. मकर संक्रांति को लेकर बाजार में तिलकुट की दुकानें सज गई हैं. जगह-जगह गुड़ की सुगंध लोगों को मिल रही है. वहीं अलग-अलग दुकान के तिलकुट में खास खासियत है. मगर, क्या आप जानते हैं कि ये तिलकुट कैसे तैयार होते हैं. तिलकुट को तैयार होने में कितना वक्त लगता है और कितने लोग मिलकर इसको तैयार करते हैं?
पलामू के सूरज तिलकुट भंडार विश्व प्रसिद्ध है. इस दुकान में बिहार के कारीगर 25 साल से तिलकुट तैयार करते आ रहे हैं, जो लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है. दुकान संचालक सूरज कुमार बताते हैं कि उनके तिलकुट की डिमांड सऊदी अरब और अमेरिका तक है. यहां से लोग तिलकुट लेकर विदेश में रह रहे रिश्तेदारों को भेजते हैं. हमारे तिलकुट की खासियत है कि ये पूरी तरह सॉफ्ट और क्रंची हैं. बुजुर्ग लोग भी इसे आसानी से खा लेते हैं. उन्होंने कहा की उनकी दुकान 30 साल पुरानी है.
तिलकुट तैयार होने में लगता है एक घंटा
कारीगर रामप्रवेश यादव ने बताया कि वह बिहार के गया के रहने वाले हैं. 25 साल से पलामू की इस दुकान में काम कर रहे हैं. तिलकुट बनाने के लिए पलामू में ही तैयार होने वाले गुड़ से तिलकुट बनाते हैं, जो लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है. एक तिलकुट को तैयार होने में घंटे भर का समय लगता है, जिसकी शुरुआत चाशनी से होती है.
ऐसे तैयार होता है तिलकुट
चाशनी के लिए गुड़ को पानी के साथ एक ताप पर गर्म किया जाता है. चाशनी बनने में 35 से 40 मिनट लगते हैं. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए एक बर्तन में रखा जाता है. ठंडा होने के बाद चाशनी को एक कील पर लटकाकर मिक्स किया जाता है. इसके बाद कड़ाही में भुने तिल के साथ मिक्स किया जाता है. 35 से 40 ग्राम के गोले आकार को कूंटा जाता है. तब जाकर तिलकुट तैयार होता है. इसी तरह चीनी के भी तिलकुट तैयार होते हैं. तिलकुट को तैयार करने के लिए 6 से 7 लोग मेहनत करते हैं.
रोज करते हैं 60 से 70 किलो तिलकुट तैयार
बताया कि इस वर्ष तिल की कीमत ज्यादा होने से तिलकुट की कीमत भी बढ़ी है. पिछले वर्ष 280 रुपये किलो का रेट था. इस बार 340 रुपये किलो चीनी और गुड़ के तिलकुट का रेट है. सीजन के अनुसार हर दिन 60 से 70 किलो तिलकुट तैयार होता है. इसके लिए 6 से 7 लोग मिलकर 12 घंटे मेहनत करते हैं. यह दुकान सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुली रहती है. अधिक जानकारी के लिए 9934367915 पर संपर्क करें.
.
Tags: Food 18, Local18, Makar Sankranti, Palamu news
FIRST PUBLISHED : January 2, 2024, 21:13 IST
[ad_2]
Source link