Home Health स्मोकिंग के साइड इफेक्ट्स सिर्फ हार्ट प्रॉब्लम तक ही नहीं हैं सीमित, इन ऑर्गन पर भी पड़ता है प्रभाव

स्मोकिंग के साइड इफेक्ट्स सिर्फ हार्ट प्रॉब्लम तक ही नहीं हैं सीमित, इन ऑर्गन पर भी पड़ता है प्रभाव

0
स्मोकिंग के साइड इफेक्ट्स सिर्फ हार्ट प्रॉब्लम तक ही नहीं हैं सीमित, इन ऑर्गन पर भी पड़ता है प्रभाव

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्‍मोकिंग करने से ब्रेन पर पड़ता है असर.
स्‍मोकिंग रेस्‍पिरेटरी सिस्‍टम को कमजोर बनाता है.
हार्ट अटैक के लिए भी जिम्‍मेदार हो सकती है स्‍मोकिंग.

Side Effects Of Smoking: स्‍मोकिंग करना भले ही युवाओं को कूल और फैशनेबल लगता हो लेकिन इसके नियमित सेवन से शरीर के लगभग सभी ऑर्गेन प्रभावित होते हैं. ये सामान्‍य रूप से स्‍मोकिंग करने वालों के हेल्‍थ को कमजोर करता है. स्‍मोकिंग करने से रेस्‍पिरेटरी सिस्‍टम, सर्कुलेटरी सिस्‍टम, स्किन और हार्ट के अलावा नर्वस सिस्‍टम भी क्षतिग्रस्‍त हो सकता है. इससे कई तरह के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. कई शोध में ये खुलासा भी हुआ है कि स्‍मोकिंग की वजह से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य यानी मेंटल हेल्‍थ से संबंधित समस्‍याएं भी बढ़ सकती हैं. सिगरेट से निकलने वाला धुआं दिगाग की मांसपेशियों को सुन्‍न करता है जिससे तनाव और ड्रिप्रेशन हो सकता है. चलिए जानते हैं स्‍मोकिंग किन ऑर्गेन को प्रभावित करता है.

सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम
मेडिकल न्‍यूज टुडे के अनुसार सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम में ब्रेन और स्‍पाइनल कॉर्ड होती है जो सभी शारीरिक और मानसिक गतिविधियों को नियंत्रित करती है. स्‍मोकिंग करने वालों का सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम क्षतिग्रस्‍त हो जाता है क्‍योंकि निकोटिन हाई बीपी और हार्ट रेट में वृद्धि का कारण बनता है. इससे ऑर्गेन समय के साथ कमजोर हो जाते हैं. तंबाकू और निकोटिन न्‍यूरोलॉजिकल हेल्‍थ पर गंभीर प्रभाव डालते हैं. इससे अल्‍जाइमर और मल्‍टीपल स्‍केलेरोसिस का जोखिम भी बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Benefits of Peanuts: मूंगफली खाने के फायदे जानते हैं आप? वजन कंट्रोल करने से लेकर हृदय को भी रखे दुरुस्त

हार्ट डिजीज
सिगरेट पीने से हार्ट, ब्‍लड वैसल्‍स और ब्‍लड सेल्‍स को नुकसान हो सकता है. सिगरेट में मौजूद रसायन और टार व्‍यक्ति में एथेरोस्‍क्‍लेरोसिस के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. ये समस्‍या ब्‍लड फ्लो को कम कर सकती है और हार्ट में रुकावटें पैदा करती है. स्‍मोकिंग से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है. चेन स्‍मोकिंग करने से ब्‍लड क्‍लॉट, एनजाइना या सीने में दर्द व हार्ट अटैक की समस्‍या हो सकती है.

लंग्‍स डैमेज
सिगरेट में अधिक मात्रा में निकाटिन होता है जो लंग्‍स को डैमेज कर सकता है. लंग्‍स कैंसर के विकास के लिए स्‍कोमिंग जिम्‍मेदार हो सकती है. स्‍मोकिंग से पुरुषों के लंग्‍स डैमेज होने की संभावना 25 गुना और महिलाओं के 25.7 गुना बढ़ जाती है. 10 में से 9 लंग्‍स कैंसर से होने वाली मौतें स्‍मोकिंग से जुड़ी होती हैं. सिगरेट पीने से क्रॉनिक ऑब्‍सट्रक्टिव पल्‍मोनरी डिसऑर्डर विकसित होने की संभावना भी होती है.

ये भी पढ़ें: Constipation pain: क्या कॉन्स्टिपेशन पेन सामान्य है? जानिए कब डॉक्टर से सलाह लेना है जरूरी

विजन प्रॉब्‍लम
अधिक स्‍मोकिंग करने से मोतियाबिंद और आंख में धब्‍बे जैसी विजन प्रॉब्‍लम हो सकती है. इससे ड्राई आईज, ग्‍लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी होने का खतरा भी बढ़ जाता है. कई मामलों में व्‍यक्ति अपनी देखने की शक्ति भी खो सकता है.

स्‍मोकिंग करने से कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स बढ़ सकती हैं. जितनी जल्‍दी हो स्‍मोकिंग से दूरी बनाना जरूरी है. किसी भी समस्‍या से बढ़ने से पहले चिकित्‍सक की मदद लें.

Tags: Health, Lifestyle, Smoking

[ad_2]

Source link