Home Life Style स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखती है ख्याल करी पत्ते की चटनी, ये है बनाने का तरीका और फायदे

स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखती है ख्याल करी पत्ते की चटनी, ये है बनाने का तरीका और फायदे

0
स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखती है ख्याल करी पत्ते की चटनी, ये है बनाने का तरीका और फायदे

[ad_1]

Curry Leaf Chutney Recipe: खाने का स्वाद बढ़ाना हो या फिर हेयर की हो बात, करी पत्ते का सेवन कई तरह से किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ते को मीठी नीम के नाम से भी पहचाना जाता है। आमतौर पर घर की महिलाएं भोजन में करी पत्ते का तड़का उसकी खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए लगाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ते का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए भी किया जाता है। करी पत्ते से बनने वाली चटनी ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होती है बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी होती है। तो अगर आप धनिया, पुदीना, इमली जैसी रूटिन चटनियां खाकर बोर हो चुके हैं तो ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी करी पत्ते की चटनी। आइए जानते हैं क्या है इसे बनाने का तरीका। 

करी पत्ते की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

-2 चम्मच तिल का तेल

-1 इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा

-2 चम्मच मूंगफली

-1 टुकड़ा इमली 

-नमक स्वादानुसार

-1 कप पानी

-5 लहसुन की कलियां

-आधा कप करी पत्ता

-2 चम्मच धनिया पत्ती 

-1 कप नारियल का भूरा

करी पत्ते की चटनी के तड़के के लिए- 

– 4 करी पत्ता

– 5 लाल मिर्च

– 2 चम्मच तेल

-1 छोटा चम्मच हींग

-आधा चम्मच सरसों के दाने

-आधा चम्मच उड़द की दाल

करी पत्ते की चटनी बनाने का तरीका-

करी पत्ते की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन की कलियां,अदरक का टुकड़ा और कटी हुई हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लें। इसके बाद पैन में मूंगफली, करी पत्ता और इमली डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। करी पत्ते को क्रिस्पी होने तक भूनें और जब पक जाए तो गैस बंद करके उसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद मिक्सी में सभी भूनी हुई चीजों को डालकर पीस लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, धनिया के पत्ते,पानी,करी पत्ता और नमक डालकर अच्छी तरह सभी चीजों को मिला लें। अब पैन में चटनी का तड़का तैयार करने के लिए उसमें तेल गर्म करके सरसों के दाने,हींग,उड़द दाल, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का बनाकर चटनी के ऊपर डाल दें। आपकी टेस्टी करी पत्ते की चटनी बनकर तैयार है।

करी पत्ते की चटनी खाने के फायदे-

कोलेस्ट्रॉल रखें कंट्रोल-

करी पत्ते में पाया जाने वाला फाइबर शरीर में जमे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है,जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

आंखों को बनाए रखे स्वस्थ-

करी पत्ते में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने और आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद करता है। 

इम्यूनिटी बनाए रखें स्ट्रांग-

करी पत्ते में पाया जाने वाले विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं,जिससे व्यक्ति मौसमी बीमारियों से बचा रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

करी पत्ते में पाए जाने वाले एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

[ad_2]

Source link