[ad_1]
Foods That look like our Body Parts: अच्छी हेल्थ के लिए फल और सब्जियां खाना अच्छा होता है. अच्छी फिटनेस के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी डेली फल-फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं. ऐसे कई फल, फ्रट्स और सब्जियां हैं जो हमारी सेहत के लिए तो बेहद फायदेमंद है लेकिन उनकी बनावट भी हमारे शरीर के अंगों के समान हू-ब-हू दिखती है. क्या आपने कभी इन पर गौर किया है. अक्सर हम सुनते हैं कि अगर आपको याददाश्त बढ़ाना है तो अखरोट का सेवन करना चाहिए लेकिन क्या कभी इस बात पर ध्यान गया है कि इसकी बनावट भी हमारे मस्तिष्क की ही तरह होती है.
हेल्थ कार्ट के अनुसार यह प्रकृति का करिश्मा ही है कि सिर्फ अखरोट ही नहीं बल्कि बहुत से ऐसे फल, ड्राई फ्रूट्स और सब्जियां हैं जो हमारे अंगों के समान दिखते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में और इनके सेवन से शरीर को मिलने वाले फायदे के बारे में.
अखरोट: अखरोट मस्तिष्क की बनावट की तरह ही दिखता है. इसमें अल्फा लिनोलिक एसिड और ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके रोजाना सेवन से तनाव दूर करने में मदद मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य भी दूर होता है.
राजमा : राजमा की सब्जी तो अधिकांश लोगों को पसंद होती है. लेकिन, क्या आपने लाल रंग की तरह दिखने वाली इस सब्जी की बनावट पर गौर किया है. राजमा हमारी किडनी की डिजाइ की तरह नजह आती है. अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें मोलिब्डेनम, फोलेट, स्टील, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन ए 1 उच्च मात्रा में पाया जाता है. इसमें पाया जाने वाला फाइबर किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा होता है.
ब्रेस्ट कैंसर से ज्यादा घातक ये वाला कैंसर, महिलाओं की आदतें बन रहीं खतरा, आज ही छोड़ दें
गाजर: आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए गाजर खाने की सलाह दी जाती है लेकिन गाजर सिर्फ आंखों के लिए फायदेमंद नहीं होती बल्कि इसकी अंदरूनी बनावट गाजर की आंतरिक बनावट आंखों के समान होती है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जबकि इसमें ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
अदरक: अदरक हमारे पेट के लिए बेहद फायदेंमंद होती है. लेकिन यह सिर्फ पेट को फायदा नहीं पहुंचाती जबकि यह हमारे पेट की तरह दिखती भी है. यही वजह होती है कि जब भी पेट में दर्द होता है तो घर के बड़े बुजुर्ग लोग अदरक खाने की सलाह देते हैं.
संतरा: संतरा विटामिन सी का एक उच्च स्रोत होता है. यह कई तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है. संतरे के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में भी मदद मिलती है. इसमें फोलेट और कैरोटीनॉयड जैसे बीटा-क्रिप्टो-जीटिन और बीटा-कैरोटीन और तत्व पाए जाते हैं जो, जो स्तन कैंसर के रोगियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं.
अंगूर: अंगूर खाना सबको पसंद होता है. अंगूर के गुच्छे का आकार हमारे फेफड़ों के समान दिखता है. इसमें रेस्वेराट्रोल पाया जाता है जो कि सूजन को कम करता है. इसके साथ ही यह अस्थमा और फेफड़ों के लिए उपयोगी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 17:00 IST
[ad_2]
Source link