Home National हरियाणाः पिता का बार-बार पढ़ाई करने के लिए कहना बेटे को नहीं आया रास, हथौड़े से कर दिया कत्ल

हरियाणाः पिता का बार-बार पढ़ाई करने के लिए कहना बेटे को नहीं आया रास, हथौड़े से कर दिया कत्ल

0
हरियाणाः पिता का बार-बार पढ़ाई करने के लिए कहना बेटे को नहीं आया रास, हथौड़े से कर दिया कत्ल

[ad_1]

Last Updated:

Karnal Father Murder: हरियाणा के करनाल में एक बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पढ़ाई को लेकर पिता बार बार बेटे को कहता, जिससे वह खिन्न हो गया और पिता की हथौड़े …और पढ़ें

पिता का बार-बार पढ़ाई के लिए कहना बेटे को नहीं आया रास, हथौड़े से मार डाला

करनाल में बेटे ने पिता की कर दी हत्या.

करनाल. हरियाणा के करनाल के ऊंचा समाना गांव में 8 मई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग बेटे ने अपने पिता की हत्या की थी. थाना मधुबन के इंचार्ज गौरव पुनिया ने इस मामले का खुलासा किया.

दरअसल, 8 मई को करनाल के ऊंचा समाना गांव में पशुओं के बाड़े में खून से लथपथ सोनू नाम के व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस के अनुसार, किसी तेजधार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी. मृतक हर रोज की तरह रात को पशुओं के बाड़े में सोया हुआ था. सुबह जब उसका बेटा भैंस का दूध निकालने आया तो उसने अपने पिता को खून से लथपथ पाया. बेटे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

थाना मधुबन के इंचार्ज गौरव पुनिया ने बताया कि 8 मई को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक का नाम सोनू है और उसकी हत्या किसी भारी हथियार से की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स चेक कीं, जिससे मृतक के बेटे पर शक हुआ. पूछताछ में बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पढ़ाई करने के लिए कहता था पिता
पुलिस के अनुसार, बेटे ने बताया कि उसके पिता उसे पढ़ाई और काम करने के लिए कहते थे, जिससे वह नाराज था. बेटे ने अपने पिता के काम करने वाले हथौड़े से उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गौरव पुनिया, पुलिस जांच अधिकारी, ने बताया कि बेटे ने अपने पिता की हत्या की है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

पिता का बार-बार पढ़ाई के लिए कहना बेटे को नहीं आया रास, हथौड़े से मार डाला

[ad_2]

Source link