[ad_1]
इस मौके पर खट्टर ने कहा कि वर्तमान सरकार नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरत रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नौकरी के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उनके पास शिकायत करें। राज्य सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
65000 भर्तियों के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भर्तियां विभिन्न विभागों में की जाएंगी। जिसमें 30 हजार से अधिक ग्रुप सी की नौकरी दी जाएंगी जिसके लिए एक सप्ताह बाद परीक्षा शुरू हो जाएगी। एक माह में यह परीक्षा समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
[ad_2]
Source link