[ad_1]
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: हरियाली तीज का दिन सनातन धर्म में बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. सावन के महीने में सब कुछ हरा भरा रहता है हरियाली का मौसम रहता है. इसलिए इस महीने पढ़ने वाले तीज को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है.
धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पतिदेव की लंबी दीर्घायु के लिए कामना करती हैं. तो कुंवारी कन्या अच्छा पति पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती है. इस दिन माता पार्वती और देवाधिदेव महादेव की विधिवत विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है.लेकिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार हरियाली तीज के दिन देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं. तो उन्हें राशिफल के अनुसार चीज अर्पित करें .
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 19 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा. व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाएं इस दिन राशि के अनुसार अगर भोलेनाथ और माता पार्वती को प्रसन्न करती हैं. तो उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
यह भी पढ़ें : इस मंदिर के अध्यक्ष सचिव और कैशियर का जिम्मा संभालें हैं बजरंगबली ! हर शनिवार लगता है लंगर
मेष राशि : हरियाली तीज के दिन मेष राशि के जातक की सुहागिन महिलाओं को भगवान शंकर और माता पार्वती की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाना चाहिए ऐसा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है
मिथुन राशि : मिथुन राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को हरे रंग का वस्त्र चढ़ाएं
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन दूध और बेलपत्र चढ़ाकर भगवान भोले को प्रसन्न करना चाहिए
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को पीले रंग का फूल हरियाली तीज के दिन चढ़ाना चाहिए
तुला राशि : हरियाली तीज के दिन तुला राशि की सुहागिन महिलाओं को पंचामृत अर्पित करना चाहिए
कन्या राशि : हरियाली तीज के दिन कन्या राशि की महिलाओं को माता पार्वती और भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए हरा धागा अर्पित करना चाहिए और बाद में कलाई में पहनना चाहिए
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को लाल फूल और मिठाई चढ़ाना चाहिए
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती को चमेली का फूल अर्पित करना चाहिए
धनु राशि : धनु राशि के जातकों को भगवान शंकर और माता पार्वती को जल के साथ चंदन का मिश्रण अर्पित करना चाहिए
मकर राशि : मकर राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन तुलसी के पत्ते को चढ़ाना चाहिए ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों को हरियाली तीज के दिन सफेद फूल के साथ नारियल चढ़ाना चाहिए ऐसा करने से भगवान शंकर की असीम कृपा रहती है
मीन राशि : मीन राशि की सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सफेद मिठाई और दूध अर्पित करना चाहिए
नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
.
Tags: Ayodhya News, Local18, Religion 18, UP news
FIRST PUBLISHED : August 18, 2023, 14:40 IST
[ad_2]
Source link