Home Tech & Gadget हर दिन आएंगी काम ये 5 ऐप्स, सब्जी लेने से लेकर लोकेशन ट्रैक करने तक सब होगा आसान

हर दिन आएंगी काम ये 5 ऐप्स, सब्जी लेने से लेकर लोकेशन ट्रैक करने तक सब होगा आसान

0


नई दिल्ली। स्मार्टफोन में बहुत सारी ऐप्स होती हैं जिनसे आपके कई दैनिक काम पूरे होते हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 टॉप यूटिलिटी ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जो हर यूजर को अपने फोन में जरूर रखनी चाहिए। ये ऐप्स ऑनलाइन पेमेंट्स, ग्रॉसरी शॉपिंग, कैब जैसी सर्विसेज में बेहद काम आती हैं।

​Paytm:

आजकल ऑनलाइन पेमेंट्स का चलन काफी जोर पर है। सब्जी लेनी हो या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, पेमेंट ऐप्स काफी काम आती हैं। सबसे ज्यादा जिस पेमेंट ऐप का लोग इस्तेमाल करते हैं वो Paytm है। Paytm के जरिए मोबाइल रिचार्ज से लेकर सिलेंडर बुक करने तक कई काम किए जा सकते हैं और हर यूजर को इस ऐप को अपने फोन में रखना ही चाहिए।

​Zepto:

zepto

यह एक ऐसी ऐप है जो पिछले दिनों काफी तेजी से उभरी है। इस ऐप के जरिए आप घर का राशन आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। यह डिलीवरी भी झटपट दे देता है। आजकल हर यूजर के फोन में Zepto का होना जरूरी है।

​Flo:

flo

यह एक हेल्थ ऐप है जो मैन्स्ट्रूरेशन ट्रैकिंग, साइकल प्रीडिक्शन समेत अन्य जरूरी चीजों की जानकारी देती है। इससे आप प्रेग्नेंसी, अर्ली मदरहुड और मीनोपॉज के बारे में भी जानकारी ले सकती हैं। यह ऐप iOS और Android दोनों पर उपलब्ध है। इस ऐप का महिलाओं के पास होना जरूरी है।

​Uber:

uber

जब भी हमें कहीं जाना होता है और हमारे पास अपना वाहन नहीं होता है तो हम कैब पर निर्भर हो जाते हैं। इन्हीं में से एक Uber है। यह ऐप आजकल काफी चलन में है और लोग इसका काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोगों का तो कहना भी है कि Uber बाकी कंपनियों से कम चार्ज लेता है। यह ऐप हर किसी के फोन में होनी जरूरी है।

​Find360:

find360

इस ऐप का आपके फोन में काफी काम होता है। यह एक फ्री लोकेशन ट्रैकर है। यह बेस्ट फैमिली लोकेटर है। इससे आप अपने घरवालों की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। यह रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग ऐप है।



Source link