[ad_1]
NTRO Recruitment 2023: नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) ने साइंटिस्ट के 74 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इस पद पर रुचि रखते हैं वह 19 जनवरी, 2024 तक या उससे पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
पदों के बारे में
NTRO की ओर से शुरू किए गए भर्ती अभियान के माध्यम से साइंटिस्ट बी के कुल 74 पदों को भरा जाना है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-35
कम्प्यूटर साइंस-33
जियो इंफॉर्मेटिक्स एंड रिमोट सेंसिंग-06
NTRO Recruitment 2023 Notification- नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक
शैक्षणिक योग्यता
साइंटिस्ट के 74 पदों के लिए उम्मीदवारों को GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। वहीं जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स/रेडियो फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स या मैथेमेटिक्स में साइंस की फर्स्ट कैटेगरी में मास्टर डिग्री हासिल की हो वह इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवार के पास
कंप्यूटर एप्लीकेशन की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।
उम्र सीमा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदकों की आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में अधिकतम पांच साल की छूट दी गई है।
जरूरी तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 दिसंबर, 2023
आवेदन की आखिरी तारीख : 19 जनवरी, 2024
सैलरी
साइंटिस्ट बी के पदों पर सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को 56,100 हजार रुपये से 1 ,77,500 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। अलाउंस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
NTRO Recruitment 2023: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए कर सकेंगे आवेदन
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ntro.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर NTRO साइंटिस्ट बी भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
स्टेप 4: उसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।
स्टेप 5: अब सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।
स्टेप 6: अब एक बार सभी भरी गई डिटेल्स को चेक कर लें और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।
[ad_2]
Source link