Home Tech & Gadget हर महीने 99 रुपये के खर्च पर सालभर की वैधता! बेनिफिट्स देख भूल जाएंगे Airtel-Jio

हर महीने 99 रुपये के खर्च पर सालभर की वैधता! बेनिफिट्स देख भूल जाएंगे Airtel-Jio

0
हर महीने 99 रुपये के खर्च पर सालभर की वैधता! बेनिफिट्स देख भूल जाएंगे Airtel-Jio

[ad_1]

नई दिल्ली। BSNL Annual Prepaid Plan: निजी टेलिकॉम कंपनी Airtel, Jio, Vi के अलावा सरकारी कंपनी BSNL भी है जो यूजर्स को बेहतरन प्लान उपलब्ध कराती है। कई लोग BSNL को सेकेंडरी सिम के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं और वो चाहते हैं कि ऐसा कोई प्लान मिल जाए जो सिम एक्टिव रखने में मदद करे। इसके लिए एनुअल प्लान से बेहतर और क्या हो सकता है। अब आपको लग रहा होगा कि BSNL प्लान है तो महंगा ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है।

BSNL एक प्लान उपलब्ध कराता है जो PV_1198 है। इसकी कीमत यही है यानी 1,198 रुपये। इसकी वैधता 365 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को क्या बेनिफिट्स मिलेंगे ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

BSNL के PV_1198 प्लान की डिटेल्स: इस प्लान में 365 दिन की वैधता दी गई है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट फ्री दिए जाएंगे। साथ ही हर महीने के लिए 3 जीबी डाटा दिया जाएगा और इसी आधार पर 30 एसएमएस दिए जाएंगे। फ्री मिनट्स भी हर महीने दिए जाएंगे एक साल तक। देखा जाए तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो सिम एक्टिव रखने के लिए एक सस्ता लेकिन वार्षिक प्लान चाहते हैं।

कितना होगा एक महीने का खर्च:
1198 रुपये के प्लान की वैधता 365 दिन है। एक महीने की अगर कॉस्ट निकाली जाए तो यह करीब 99 रुपये होगी। अगर हर महीने 99 रुपये खर्च कर आपको ये सभी बेनिफिट्स मिल रहे हैं तो इसे बुरी डील तो नहीं कही जा सकती है।

[ad_2]

Source link