Home National हलद्वानी में दंगाईयों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी, सीएम धामी ने दी जानकारी – India TV Hindi

हलद्वानी में दंगाईयों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी, सीएम धामी ने दी जानकारी – India TV Hindi

0
हलद्वानी में दंगाईयों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी, सीएम धामी ने दी जानकारी – India TV Hindi

[ad_1]

Curfew imposed after horrific violence in Haldwani CM Pushkar Singh Dhami orders shoot at sight- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
हलद्वानी में दंगाईयों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी

हल्द्वानी के मलिका बगीचा इलाके में मौजूद अवैध मदरसे और मस्जिद पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने एक्शन लिया। इसके बाद से इलाके में तनाव दिख रहा है। इस बीच हल्द्वानी में दंगाईयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी द्वारा वनभूलपुरा में कर्फ्यू लागाया गया है व दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि अवैध मस्जिद को तोड़ने के बाद से ही बवाल देखने को मिल रहा था। 

कैसे शुरू हुआ विवाद

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मुस्लिम पक्ष के पुरुष और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन का काम जारी रहा और मस्जिद को ढहा दिया गया। इसके बाद मदरसे को ठहा दिया गया। बता दे कि इसके बाद वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और भीषण पथराव करना शुरू कर दिया। बता दें कि प्रशासन के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर भीषण पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारी घायल हो गए और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। ता दें कि तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

दंगाईयों को देखते ही गोली मारने का आदेश

साथ ही हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े बता दें कि पत्थरबाजी कर रही भीड़ ने पुलिस की कई गाड़ियों व बसों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि अब इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि विवाद गुरुवार की दोपहर शुरू हुआ। जब नगर निगम की टीम पुलिस व जेसीबी के साथ वनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसके बाद जैसे ही जेसीबी ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो पुलिस पर लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Latest India News



[ad_2]

Source link